बॉलीवुड

फिल्म ‘दशहरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज,पहली बार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नील नितिन मुकेश

निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, 'दशहरा' 2018 की सबसे अच्छी एक्शन फिल्म हो सकती है
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 2:27 AM IST
dussehra
dussehra

बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म 'दशहरा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की पहली झलक अभिनेता नील नितिन मुकेश और अन्य सह-अभिनेताओं की दमदार प्रस्तुति का स्पष्ट संकेत देती है। फिल्म के एक्शन दृश्य काफी क्रूर और उत्साहजनक दिखाई दे रहे हैं। निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, 'दशहरा' 2018 की सबसे अच्छी एक्शन फिल्म हो सकती है, क्योंकि इसमें भावनात्मक पहलू, गंभीर कहानी और अच्छे तरीके से फिल्माए गए एक्शन दृश्य हैं।

मनीष वात्सल्य की 'दशहरा' में नील नितिन मुकेश अपने 11 साल के फिल्मी कॅरियर में पहली बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में टीना देसाई और गोविंद नामदेव भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी सौरभ चौधरी ने लिखी है और रश प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म का निर्माण अपर्णा एस. हाउसिंग ने किया है।

'दशहरा' अपराध और राजनीति से प्रेरित एक राजनीतिक थ्रिलर है। फिल्म एक राजनीतिक रूप से अस्थिर राज्य की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजनेता माफिया नेटवर्क, गंभीर अपराधों की एक जगह, चालाक राजनेता, दुस्साहासी अपराधियों को दिखाती है।

फिल्म 'दशहरा' भारत के नौकरशाहों को समर्पित है। दशहरा एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में फंस जाता है।

Published on:
Also Read
View All
कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह