शाहिद के बेटे Zain के नाम के ये हैं मायने:
शहिद ने अपने बेटे का नाम Zain Kapoor रखा है। इस नाम के कई मलतब हैं। Zain एक अरबी शब्द है जिसका मतलब हिन्दी में सौंदर्य, मित्र, प्यारी, सुंदर, सुंदरता, साहब होता है। वहीं हिब्रू भाषा में इसका मतलब 7वां होता है। वहीं अरब/अमरीका में जुलाई माह में होने वाले बेबी ब्वॉय का नाम Zain रखा जाता है। वहीं बड़े परिवारों जब किसी बच्चे का नाम Zain रखा जाता है तो वो 7वां बच्चा होता है। गौरतलब है कि शाहिद ने अपनी बेटी मिशा का नाम अपने और मीरा के नाम के पहले अक्षर को मिलाकर रखा है। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया।