बॉलीवुड

‘बॉर्डर 2’ देख ईशा देओल ने सौतेले भाई सनी को लेकर लिखा कुछ ऐसा, लोग बोले- परिवार में अनबन…

Esha Deol Review Border 2: ईशा और अहाना देओल की हाल ही में सनी देओल के साथ वीडियो वायरल हो रही है। जिस पर फैंस खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। ऐसे में ईशा देओल ने बॉर्डर 2 देखी और उसका रिव्यू दिया है। उन्होंने सनी देओल के लिए जो लिखा उससे परिवार के आपस में रिश्ते कैसे हैं वह सब सामने आ गया।
2 min read
Jan 26, 2026
Esha Deol Review Border 2 praised stepbrother sunny deol said you are the best
ईशा देओल ने किया बॉर्डर 2 का रिव्यू

Esha Deol Post Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी महज 3 दिन ही हुए और धुरंधर से लेकर शाहिद कपूर की फिल्म छावा का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में ईशा देओल ने भी सौतेले भाई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 देखी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी। वहीं, सनी देओल को लेकर भी उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ईशा देओल ने किया बॉर्डर 2 का रिव्यू (Esha Deol Review Sunny Deol Border 2)

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी की थी। उनके पहली पत्नी से 4 बच्चे सनी, बॉबी, अनिता, विजेता थे और बाद में हेमा मालिनी से उन्हें 2 बेटियां ईशा और अहाना देओल हुए, लेकिन हमेशा से ये 6 बहन भाई बेहद अलग रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने दोनों परिवारों को अलग रखा है। अब ऐसे में ईशा देओल ने बॉर्डर 2 देखी और उन्होंने पोस्ट भी किया।

ईशा देओल ने भाई सनी संग फोटो की शेयर (Esha Deol Praised Brother Sunny Deol)

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 फोटो शेयर की। एक में वह खुद और बहन अहाना सनी देओल के साथ खड़े हुए हैं और दूसरी में ईशा बॉर्डर 2 के पोस्टर के साथ थंब दिखाते हुए नजर आ रही है। इसमें उन्होंने कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, "गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! बहुत खुशी है कि हमारे पापा को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है और हमने कल रात फिल्म बॉर्डर 2 देखी। आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे जरूर देखिए। सनी भईया आप सबसे अच्छे हैं। अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ- शाउट आउट।"

ईशा देओल अक्सर अपने भाई सनी देओल को लेकर बात करती रहती हैं और उनकी फिल्मों को भी चेयर करती रहती हैं। इससे पहले ईशा ने सनी देओल की गदर 2 के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी और अब वह बॉर्डर 2 देखने पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे देख कमेंट कर रहे हैं।

ईशा के पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट (Esha Deol Instagram)

एक यूजर ने लिखा, "भाई बहनों की जोड़ी कितनी अच्छी लगती है इसे किसी की नजर ना लगे।" दूसरे ने लिखा, "बड़ा अच्छा लगा भाई-बहन को एक साथ देखकर। धरमजी की आत्मा आशीर्वाद दे रही है अपने परिवार को।" तीसरे ने लिखा, "भगवान आपकी फैमिली को एक साथ हमेशा खुश रखे, आपके परिवार में कोई अनबन न रहे।" एक अन्य ने लिखा, "हेमा मालिनी ने कभी अपनी बेटियों को बेहद अच्छे संस्कार दिए हैं।"

Published on:
26 Jan 2026 11:36 am