बॉलीवुड

तलाक के बाद ईशा देओल और भरत तख्तानी लंच पर पहुंचे, फैंस बोले- इनसे सीखो रिश्ता निभाना

Esha Deol Post: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहीं एक्ट्रेस ईशा देओल हाल ही में अपने पूर्व पति भरत तख्तानी और करीबी दोस्तों के साथ संडे लंच पर नजर आईं। तलाक के बाद दोनों की यह सहज बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है। जानिए पूरी खबर…

2 min read
May 25, 2026
ईशा देओल ने शेयर की एक्स- पति संग फोटो

Esha Deol Bharat Takhtani lunch photos: देओल परिवार के लिए पिछला कुछ समय बेहद भावुक और मुश्किलों से भरा रहा है। पिछले साल नवंबर में हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र जी के निधन ने पूरे परिवार को गहरा सदमा दिया था। पिता के जाने के बाद से ही हेमा मालिनी, ईशा और अहाना देओल खुद को संभालने और इस बड़े दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इस कठिन दौर के बीच, धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। ईशा ने अपने पूर्व पति भरत तख्तानी के साथ मुस्कुराते हुए एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर साबित करती है कि जिंदगी में चाहे जितने उतार-चढ़ाव आएं, कुछ रिश्ते आपसी सम्मान और गरिमा के साथ हमेशा कायम रहते हैं।

ये भी पढ़ें

स्मिता पाटिल की मौत के बाद राज बब्बर को हुआ था दोबारा प्यार? बेटे आर्य ने पिता के अफेयर को लेकर तोड़ी चुप्पी

तलाक के बाद भी गहरी है ईशा और भरत की दोस्ती (Esha Deol Bharat Takhtani lunch photos after Divorce)

तलाक के बाद अमूमन कपल्स के बीच कड़वाहट आ जाती है, लेकिन ईशा और भरत ने अपनी मैच्योरिटी से एक नई मिसाल पेश की है। यह पूर्व जोड़ा रविवार को मुंबई में अपने कुछ बेहद करीबी दोस्तों के साथ संडे लंच एन्जॉय करता नजर आया। इस खुशनुमा मुलाकात की पहली झलक टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सामने आई।

स्मृति ने दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की थी, जिसे बाद में ईशा देओल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया। इस तस्वीर में ईशा और भरत के अलावा बॉलीवुड प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, फिटनेस कोच सत्या, स्मृति खन्ना और उनके पति गौतम खन्ना बेहद सहज और खुश नजर आ रहे हैं। स्मृति ने कैप्शन में लिखा, "एक मजेदार दोपहर और ढेर सारी बढ़िया गपशप। इस शानदार वक्त के लिए शुक्रिया ईशा।"

बेटियों के भविष्य के लिए बने हुए हैं एक-दूसरे की ढाल (Esha Deol divorce and co-parenting updates)

सोशल मीडिया पर ईशा देओल की फोटो देखकर लोगों ने कई कमेंट किए। उनका कहना है कि दोस्ती सीखनी हैं तो ईशा और भरत से सिखों दोनों अपने बच्चों के लिए हर वो मुमकिन कोशिश कर रहे हैं जो बेहद कम ही लोग करते हैं।

ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 12 साल बाद, 2024 में दोनों ने अचानक अलग होने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया था। उस वक्त उन्होंने प्राइवेसी की मांग करते हुए साफ किया था कि भले ही उनका रिश्ता टूट गया हो, लेकिन उनकी दोनों बेटियों—राध्या और मिराया का भविष्य ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगा। यही वजह है कि अलग होने के बाद भी दोनों को अक्सर पारिवारिक मौकों पर साथ देखा जाता है। कुछ समय पहले ईशा ने सोशल मीडिया पर भरत को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा था।

ये भी पढ़ें

कौन हैं मेजर हर्षित शर्मा? जो ट्विशा शर्मा को दिलाना चाहते हैं इंसाफ, बोले- काश अजमेर मेरे पास आ जाती
Published on:
25 May 2026 02:15 pm
Also Read
View All