Farida Jalal Comment On Aryan Khan Debut: एक्ट्रेस फरीदा जलाल जल्द 'ओ रोमियो' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने आर्यन खान के डेब्यू को लेकर जो बयान दिया वह देखते-देखते वायरल हो गया।
Farida Jalal Comment On Aryan Khan Debut: बॉलीवुड की 'फेवरेट मां' और 'दादी' के रूप में मशहूर फरीदा जलाल इन दिनों अपनी बेबाकी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक, इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम वह काम कर चुकीं हैं। अब उन्होंने शाहरुख के बेटे आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू पर बिना किसी झिझक के बेबाक बयान दिया। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने साल 2025 में एक डायरेक्टर के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की। उनकी फेमस वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। जब एक इंटरव्यू के दौरान फरीदा जलाल से आर्यन के इस कदम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े प्यार से कहा, "वेलकम होम! आखिर वो यहीं के तो हैं, और कहां जाएंगे?"
हालांकि, जब बात सीरीज की क्वालिटी की आई, तो फरीदा जलाल जी ने 'शुगर कोटिंग' करने के बजाय सच बोलना बेहतर समझा। उन्होंने कहा, "मैंने शो देखा। वह ठीक था, बस ठीक था। वो इससे और बेहतर काम कर सकते थे, लेकिन फिर भी कोशिश अच्छी थी।" फरीदा जलाल का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि उन्होंने एक मंझे हुए कलाकार की तरह आर्यन को और मेहनत करने की सलाह दी है।
बता दें, आर्यन खान की यह सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आई थी। इसमें बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे की कहानी दिखाई गई थी। सीरीज में लक्ष्य और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि बॉबी देओल, मोना सिंह, मनोज पाहवा और रजत बेदी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे।
आर्यन पर अपनी राय रखने के अलावा, फरीदा जलाल खुद अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' के लिए चर्चा बटोर रही हैं। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म के टीजर ने तब सबको हैरान कर दिया जब पर्दे पर हमेशा ममता लुटाने वाली फरीदा जलाल को गाली देते हुए सुना गया। फैंस के लिए यह देखना काफी चौंकाने वाला था कि उनकी 'सॉफ्ट' छवि वाली अभिनेत्री अब इतने बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी।
'ओ रोमियो' एक बड़े बजट की फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फरीदा जलाल ने साबित कर दिया है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वह नए प्रयोगों से डरती नहीं हैं और आज की पीढ़ी के निर्देशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।