
Govinda And Sunita Ahuja Divorce Rumors: बॉलीवुड के 'चीची' यानी गोविंदा की उम्र 62 हो गई है। ऐसे में खबर है कि उनका और पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में तीसरी औरत के आने से दरार आ गई है। सुनीता ने खुद इस बात का जिक्र कई बार कई पोडकास्ट में किया है। ऐसे में अब हर कोई इसकी सच्चाई जानना चाहता है। सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों ने खलबली मचा रखी है। अब इस पूरे मामले में गोविंदा के भतीजे और एक्टर विनय आनंद ने मामा-मामी की पर्सनल बातों पर चुप्पी तोड़ी है।
IANS से विनय आनंद ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने मामा और मामी के रिश्ते को लेकर जानकारी देते हुए कहा, "मैं दिल से यही दुआ करता हूं कि मेरे मामा और मामी का रिश्ता हमेशा अटूट रहे। मैं चाहता हूं कि उनकी निजी जिंदगी की बातें घर के अंदर ही रहें और उनका आपसी प्यार हमेशा बना रहे। मेरी बस यही एक इच्छा है।"
विनय आनंद ने आगे उस बात पर भी बयान दिया जिसमें सुनीता आहूजा ने कहा था कि गोविंदा सुपरस्टार होने के बावजूद अपने बच्चों को बॉलीवुड में करियर बनाने में कभी मदद नहीं करते। उन्होंने कहा, "आखिर कौन पिता नहीं चाहेगा कि वह अपने बेटे का साथ दे? अगर मेरी मामी ने कुछ कहा है, तो मैं धीरे से अपने मामा से इस पर ध्यान देने के लिए कहूंगा, क्योंकि मैं उन दोनों में से किसी के बारे में भी गलत नहीं बोलूंगा।"
विनय ने आगे गोविंदा ने बेटे यशवर्धन पर बयान देते हुए कहा, "यशवर्धन का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। वह बहुत टैलेंटेड है और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उसके साथ हैं। वह मेरे बेटे जैसा है, मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उसे अच्छी फिल्म मिले।"
हाल ही में एक एक्सीडेंटल शूटिंग की घटना में घायल हुए गोविंदा की सेहत पर भी विनय ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मामा की जिंदगी में राजनीति (शिवसेना) का हिस्सा होना स्वाभाविक है क्योंकि वह उस ऊंचे मुकाम पर हैं। विनय ने कहा कि वह हमेशा गोविंदा की अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करते रहेंगे।