
Govinda on Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच क तकरार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आये दिन सुनीता आहूजा गोविंदा की लेकर मीडिया के सामने टिपण्णी करती नजर आती हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा के कथित 'शुगर डैडी' वाले बयान और गोविंदा के साथ एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार का एयरपोर्ट पर स्पॉट होने की फोटोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थीं। जिसके चलते दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। हालांकि, दोनों के बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर अब गोविंदा का एक बयान सामने आया है।
हाल ही में गोविंदा का एक बयान सामने आया है, जिसमें वो सुनीता आहूजा का नाम लेते हुए उनके द्वारा गालियां देने को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। उनका यह बयान सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
गोविंदा ने कहा, “अच्छा, मैं एक बार फिर कहूंगा कि सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा गालियां देने लगी हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि अगर आपसे लोग प्रेरित हो गए और आपका आईना आपको दिखाएंगे, तो आपसे उम्मीद करते हैं कि आप जिस तरह का व्यवहार करेंगी, वो भी उसे फॉलो करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसा न हो कि लोग उनके साथ भी इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करने लगेंगे। गोविंदा ने कहा, “कहीं ऐसा न हो कि आपके ही साथ लोग फिर गलत व्यवहार करना और गाली देना शुरू कर दें, तो हम सब बहुत लज्जित हो जाएंगे। ऐसा मत कीजिए। आपने मां-बहन के नाम को बहुत सस्ता कर दिया है।”
गोविंदा को एक पैपराजी से बात करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने सुनीता की बातों की आलोचना की और उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने फायदे के लिए ही उन्हें कुकिंग शो और 'लॉक अप' में बुलाया था, साथ ही यह भी कहा कि उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार था। उन्होंने कहा, "लेकिन अब जब मैंने एक फिल्म शुरू की है, तो आप मुझे लोगों की नजर में गिराने, बदनाम करने या मेरे काम पर असर डालने वाली कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में गरीब परिवारों से भी लोग आते हैं, प्लीज उन्हें इतना जलील या बदनाम न करें कि वे डरकर भाग जाएं। आपके पास काबिलियत, ताकत, दौलत और इज्जत है। भगवान ने आपको सब कुछ दिया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जलील करें जिसके पास ये चीजें नहीं हैं। यह आपको शोभा नहीं देता।"
दरअसल, हाल ही में गोविंदा को एक्टेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों की फोटोज और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि दोनों अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं, लेकिन उनके बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
इसी बीच गोविंदा और कोमलरानी की फोटोज सामने आने के बाद सुनीता आहूजा का एक कथित रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। रिपोर्ट्स में उनके हवाले से बेटी की उम्र की लड़की के साथ गोविंदा के नजर आने पर नाराजगी जताने की बात कही गई थी। हालांकि, इस कथित बयान का आधिकारिक संदर्भ स्पष्ट नहीं है।
हालांकि, सुनीता आहूजा की इस कथित टिप्पणी का पूरा और आधिकारिक संदर्भ स्पष्ट नहीं है। इसलिए वायरल क्लिप या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर इसे उनका निश्चित बयान मानना फिलहाल उचित नहीं होगा।
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने लगभग 40 साल पहले 1987 में सात फेरे लिए थे। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। हालांकि, इनकी शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रही है। शादी के इतने सालों तक दोनों मजबूती से एक दूसरे का साथ देते हुए नजर आते रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सुनीता आहूजा फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किये जा रहे शो 'लॉकअप 2: सच या सजा' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आयीं थीं। इसी शो में गोविंदा अपनी पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे थे।
लेकिन समय-समय पर उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें भी सामने आती रही हैं। ऐसे में बीते कुछ दिनों में आए बयानों को लेकर दोनों के बीच किसी नए विवाद की पुष्टि के तौर पर देखना जल्दबाजी होगी।