बॉलीवुड

सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच पटाया क्लब में गोविंदा ने लगाए ठुमके, फैंस बोले- ‘पान मसाला ऐड से तो बेहतर है’

Govinda Pattaya performance: गोविंदा ने हाल ही में पटाया के एक क्लब में परफॉर्म किया, जिस पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली कि क्या उनका वहां परफॉर्म करना सही था या नहीं। अब इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि पान मसाला के एड से तो अच्छा है।
2 min read
Aug 17, 2026
Govinda Viral Dance Video
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच पटाया क्लब में गोविंदा ने लगाए ठुमके। (फोटो सोर्स: instagram-s.suchada18's)

Govinda Viral Dance Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की अफवाहों की चर्चा हो रही है। वहीं, एक्टर की पत्नी, सुनीता आहूजा, उनकी कमबैक फिल्म की नई एक्ट्रेस के साथ उनके कथित अफेयर के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। सुनीता के साथ चल रहे झगड़े के बीच, गोविंदा को हाल ही में थाईलैंड के पटाया में एक क्लब में परफॉर्म करते देखा गया।

गोविंदा ने क्लब में डांस किया (Govinda Pattaya Club Dance Performance)

सोशल मीडिया पर पटाया के एक क्लब में गोविंदा के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लब में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान एक्टर को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने कुछ लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म करते देखा गया। गोविंदा ने 90 के दशक की अपनी हिट फिल्मों के गानों पर डांस किया, जिनमें 'सोनी दे नखरे' और 'सोने लगदे' जैसे गाने शामिल थे। काले और सफेद सूट में उन्हें अपने सिग्नेचर डांस मूव्स दिखाते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गोविंदा की परफॉर्मेंस देख कर फैंस मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने एक्टर को डांस करते हुए देखकर एन्जॉय किया, वहीं दूसरों को लगा कि क्लब में परफॉर्म करना एक सुपरस्टार के तौर पर उनकी छवि के अनुरूप नहीं था। एक कमेंट में लिखा था, "इस सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है… क्लब में परफॉर्म कर रहे हैं।"

एक अन्य फैन ने गोविंदा का बचाव करते हुए लिखा, "पैसे कमाने में कुछ गलत नहीं है, कम से कम वो अपने दम पर वापसी कर रहे हैं।" एक और सोशल मीडिया यूजर ने इस परफॉर्मेंस की तुलना शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स द्वारा पान मसाला ब्रांड्स के प्रचार से जुड़े हालिया विवाद से करते हुए लिखा, "पान मसाला के ऐड से तो बेहतर है।" एक और कमेंट में लिखा था, "मेरे हीरो नंबर 1 हमेशा के लिए। " एक और फैन ने लिखा, "सुपर सेलिब्रिटी गोविंदा।"

गोविंदा-सुनीता आहूजा विवाद

सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार का 'शुगर डैडी' कहा, जब दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। उनके सार्वजनिक रूप से साथ दिखने पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा, "पहले फिल्म तो बननी चाहिए। प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होते हैं। लेकिन बिना प्रमोशन के… अब मैं क्या कह सकती हूं? वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं; उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनका कोई स्टैंडर्ड होना चाहिए।" "तुम्हारे शुगर डैडी इतने अमीर हैं, कम से कम ठीक से तो कपड़े पहनो। हमें देखो, हम कितने स्टाइलिश कपड़े पहने हुए हैं। बहुत बुरा हाल है, उसका दिमाग खराब हो गया है।"

गोविंदा ने भी दिया जवाब

गोविंदा ने सुनीता की बातों का जवाब दिया और उनसे अपनी हद में रहने को कहा। उन्होंने कहा, "हर कोई तुम्हारे पीछे के ग्रुप और गैंग के बारे में जानता है, और वे जल्द ही सबके सामने आ जाएंगे। हो सकता है कि भविष्य में तुम्हें मेरी जरूरत पड़े, इसलिए प्लीज ऐसे बयान देना और मुझे नीचा दिखाने के लिए यह पॉडकास्ट चलाना बंद करो। प्लीज अपनी हद में रहो।"

इतना ही नहीं गोविंदा ने सुनीता आहूजा को गालियां न देने की सलाह भी दी और कहा कि जैसा आप बर्ताव करेंगे, वैसा ही आपके साथ भी हो सकता है।

Updated on:
17 Aug 2026 04:50 pm
Published on:
17 Aug 2026 04:50 pm