बॉलीवुड

गोविंदा की दूसरी शादी और सुनीता संग अनबन पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बोलें- उनकी लाइफ में सबकुछ…

Govinda Manager Shashis Sinha: शशि सिन्हा एक ऐसे शख्स हैं जो गोविंदा के अच्छे और बुरे वक्त में उनके साथ रहे हैं। यह उनके मैनेजर हैं और उन्होंने ही अब लंबे अरसे बाद गोविंदा की निजी जिंदगी पर बात की है और कई बातें बताई हैं।

2 min read
Feb 05, 2026
गोविंदा के मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा

Govinda Manager Shashi Sinha: गोविंदा के अफेयर की चर्चाएं इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हर दूसरे दिन अपने पति की इज्जत उनके फैंस के सामने खराब कर रही हैं। अक्सर सुनीता को कहते सुना है कि गोविंदा की उम्र 63 हो गई है उसे ये सब नहीं करना चाहिए। उसे मेरे बारे में ना सही अपने बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। हाल ही में गोविंदा एक टैक्सी में बैठते और शादियों में डांस करते भी देखे गए थे। जिसे उनका पतन कहा जा रहा था। अब उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने कुछ बड़े खुलासे किए हैं। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर भांजे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी रिश्ते का टूटना तय है तो…

गोविंदा के मैनेजर का बड़ा बयान (Govinda Manager Shashi Sinha)

गोविंदा के गिरते ग्राफ और छोटे इवेंट्स में काम करने को लेकर शशि सिन्हा थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, "बहुत दुख होता है जब लोग इस तरह की बातें करते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी जिंदगी में सब अच्छा हो। वह फिर से काम शुरू करने के रास्ते पर हैं। हमारी एक-दो फिल्मों की प्लानिंग चल रही है और वह खुद का होम-प्रोडक्शन भी शुरू करने वाले हैं। बहुत जल्द आप उन्हें फिर से पर्दे पर देखेंगे।"

शशि सिन्हा ने यह भी माना कि हर कलाकार का एक वक्त होता है। उन्होंने कहा, "गोविंदा की अभी एक शानदार एंट्री बाकी है। वह अगले 8-10 साल और डटकर काम करेंगे। उसके बाद तो हर इंसान की एक उम्र हो जाती है और उसे रुकना पड़ता है।"

शशि सिन्हा ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर भी की बात (Shashi Sinha On Big Revealed Govinda And Sunita Marriage)

शशि सिन्हा ने गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच संभावित अनबन की अफवाहों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनीता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। अफवाह बेहद गलत फैली हुई हैं उन्होंने कौन-सी शादी कर ली है। ये अफवाह निराधार हैं।"

गोविंदा ने दिया था पत्नी सुनीता संग रिश्ते पर बयान

वहीं, कुछ समय पहले गोविंदा ने अपने और अपनी पत्नी सुनीता की अनबन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "यह दौलत और शोहरत किसी को नहीं छोड़ती और इस तरह की साजिशें हर किसी के साथ नहीं होतीं। मैं एक बेहद ही फेमस एक्टर को जानता हूं जो इसका शिकार हुआ था, और अब मेरी बारी है, हालांकि मैं उनके जितना बड़ा नाम नहीं हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस समस्या से बचाएं, और मैं अपने बच्चों के कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। बहुत संघर्ष रहा है।" 

ये भी पढ़ें

गोविंदा की हालत हुई खस्ता? टैक्सी वाले वीडियो को देख डरे लोग, करने लगे पतन की बातें…

Also Read
View All

अगली खबर