बॉलीवुड

एफिल टावर के सामने हंसिका मोटवानी के बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए किया प्रपोज, हक्की बक्की रह गईं एक्ट्रेस

साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जल्द ही वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब उनके बॉयफ्रेंड सोहेल ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रोपोज किया है।

2 min read
hansika motwani boyfriend proposed her for marriage

कई हिंदी टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म ‘कोई मिल गया’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। इन दिनों हंसिका काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अभिनेत्री अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके फैंस के लि बेहद स्पेशल हैं।

हंसिका ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कीं और इसे कैप्शन दिया, "अभी और हमेशा के लिए।" उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- शर्लिन चोपड़ा ने सरेआम उड़ाई राखी की धज्जी

इसी के साथ एक्ट्रेस ने खुद अपनी शादी की खबरों की पुष्टि कर दी है। सोहेल ने बड़े रोमांटिक अंदाज में पेरिस के एफिल टावर के सामने हंसिका मोटवानी को प्रपोज किया। सोहेल कथुरिया ने एफिल टावर के सामने घुठने टेक कर अपनी मोहब्बत हंसिका को प्रपोज किया। हंसिका और सोहेल कैंडल और गुलाब की पत्तियों के बीच खूबसूरत दिख रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। हंसिका व्हाइट ड्रेस में प्रिंसेस की तरह लग रही थीं तो वहीं सोहेल ने ब्लैक जैकेट और पैंट के साथ व्हाइट शर्ट में स्मार्ट नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों को देख एक्टर वरुण धवन से लेकर अन्य स्टार्स ने दोनों को बधाई दी। साथ ही हंसिका के फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं।

हंसिका की शादी का वेन्यू राजस्थान के जयपुर में एक 450 पुराने मशहूर फोर्ट एंड पैलेस में रखा गया है। जहां वो इसी साल के आखिर में 4 दिसंबर को अपने मिस्ट्री मैन संग सात फेरे लेंगी। जयपुर पैलेस में 2 दिसंबर को सूफी नाइट, 3 को मेहंदी और संगीत होगा।

इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके मिस्ट्री मैन के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। हंसिका मोटवानी की शादी बेहद ग्रैंड तरीके से होने वाली है। हंसिका की डेस्टिनेशन वेडिंग में उनके परिवार वालों के अलावा उनके करिबी दोस्त शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले कौन थी शाहरुख खान की जान

Updated on:
02 Nov 2022 02:54 pm
Published on:
02 Nov 2022 02:47 pm
Also Read
View All