Harsh Beniwal Dhurandhar 2 Reaction: 'धुरंधर: द रिवेंज' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, लोगों को इसकी कहानी, किरदार, दमदार एक्शन सीन्स और गाने सब पसंद आ रहे हैं। लोग इसकी रोमांचक कहानी, दमदार एक्शन और अभिनय की सराहना कर रहे हैं। खास तौर पर रणवीर सिंह को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए तारीफें मिल रही हैं।
Harsh Beniwal Dhurandhar 2 Reaction: 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि सेलेब्रिटीज के बीच भी धूम मचा रही है। फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। इस फेहरिस्त में अब पॉपुलर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल का भी नाम शामिल हो गया है। हर्ष बेनीवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म से रणवीर की शर्टलेस तस्वीर शेयर की और उनके जबरदस्त अभिनय की जमकर सराहना की।
हर्ष ने मजाकिया अंदाज में लेकिन तारीफ करते हुए लिखा, "रणवीर सिंह ने इतना शानदार अभिनय किया है कि मुझे दीपिका पादुकोण से थोड़ी जलन हो रही है। उन्हें इस चलते-फिरते एक्टिंग मास्टरक्लास के साथ बात करने, सोने और आराम से रहने का मौका मिल रहा है। इस आदमी को म्यूजियम में रखो।"
इसके साथ ही यूट्यूबर हर्ष ने फिल्म के बेहतरीन निर्माण और निर्देशन के लिए इसके डायरेक्टर आदित्य धर की भी तारीफ की। उन्होंने आगे लिखा, "आपने एक बार फिर कमाल कर दिया, सर। हमें इतना शानदार सीन देने के लिए धन्यवाद।"
हालांकि, रणवीर ने अभी तक उनकी पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, जबकि आदित्य धर ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर करते हुए लिखा, "थैंक्स मेरे छोटे भाई।"
अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी अभिनीत ‘धुरंधर 2' एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन ड्रामा है, जिसमें एक रॉ-एजेंट कराची के ल्यारी इलाके के कुख्यात गैंगस्टर के गिरोह में शामिल होकर मुंबई बम धमाकों का बदला लेता है।
हाल ही में 'धुरंधर' की पॉपुलर मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह के 'Ghost Look' का BTS टाइमलैप्स वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह रणवीर सिंह का एक खौफनाक 'परछाइयों से जन्मा भूत' (Ghost Born of Shadows) के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन किया गया।
इस बीच, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने लगभग 700 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि एक बेहतरीन आंकड़ा है। 'धुरंधर: द रिवेंज' एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज ड्रामा है जो काफी हद तक रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा की दमदार एक्टिंग की बदौलत सफल हुई है।
ये भी पढ़ें