बॉलीवुड

अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली बच्ची पर कंगना रनौत ने किया पोस्ट, लिखा- अपनी बेटियों को राक्षसी लेफ्टिस्टों से बचाओ

Kangana Ranaut Post: देश में उग्र हुआ NEET आंदोलन अब खत्म हो चुका है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली 15 साल की लड़की ने माफी मांगी है। अब उसी को लेकर कंगना रनौत ने एक नया पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने परवरिश और बेटी बचाओ को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Aug 01, 2026
kangana ranaut
कंगना रनौत (Photo Source- IANS)

Kangana Ranaut Post: दिल्ली में NEET और CJP आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले नाबालिग बच्चों का वीडियो वायरल हुआ तो देश भर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इस पूरे विवाद के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश शेयर कर सभी बच्चों को उनकी नादानी मानकर माफ भी कर दिया। पीएम मोदी के इस क्षमाशील कदम की जहां चौतरफा तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इस घटना में शामिल एक 15 साल की बच्ची द्वारा सोशल मीडिया पर रोते हुए माफी मांगने का भी वीडियो सामने आया है। जिसे लेकर बीजेपी सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौतने बड़ा बयान दिया है।

कंगना रनौत ने किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट

कंगना रनौत ने 15 साल की बच्ची के बारे में क्या कहा?

नाबालिग बच्ची के माफीनामे वाले वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी। कंगना ने कहा कि बच्चों को भड़काकर राजनीति की भट्टी में झोंका जा रहा है। कंगना ने लिखा, "वह मुश्किल से 15 साल की है, यह खुद बोल रही है उसने अपनी पूरी जिंदगी में मोदी जी के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं किया लेकिन उस दिन उसके दोस्त उसे वहां ले गए और लोगों ने उसे गाली देने के लिए उकसाया, आप अपने बच्चों को बुरी फेमिनाजी और राक्षसी लेफ्टिस्ट से बचाओ, हमें अपने बच्चों को उनसे बचाने की जरूरत है।

कंगना ने आगे कहा, "आप खुद नोटिस कीजिए, एक भी स्कार्फ या बुर्का वाली बेटी ने उस भोंडे प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया या अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन हमारी बेटियों को इतनी आसानी से मैनिपुलेट (भ्रमित) कैसे कर लिया जाता है? ऐसा क्यों हो रहा है? हम एक कम्युनिटी के तौर पर कहीं न कहीं फेल हो रहे हैं। हमें खुद के भीतर झांकने की जरूरत है और अपनी बेटियों को ऐसे भटकाव से बचाना होगा।"

पीएम मोदी ने किया वीडियो शेयर

बता दें, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर सभी बच्चों को माफ कर दिया है जिसके बाद माहौल में शांति की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कंगना रनौत की इस पोस्ट ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक वर्ग कंगना की बात से सहमति जताते हुए बच्चों की डिजिटल सुरक्षा और वैचारिक भटकाव पर चिंता जाहिर कर रहा है, तो वहीं दूसरा पक्ष इसे राजनीतिक मोड़ देने का प्रयास बता रहा है।

Also Read
View All
मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ के सीन की बताई सच्चाई, बोलीं- ‘मैंने डीप नेक ब्लाउज पहना और बच्चे को चिपका लिया बस’

‘Vvaan’ के ‘छठी मैया’ गाने पर आया तमन्ना भाटिया के पंडित जी का रिएक्शन, डिटेल्स देख बोले, ‘सब फिल्म देखने जाएंगे’

छठी मैया पर फिल्माए गाने की शूटिंग में भावुक हो गई थीं तमन्ना भाटिया, ‘द वन’ के ट्रेलर लॉन्च में अब बताया कारण

Vvaan Trailer: ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाया ब्लॉकबस्टर था ठप्पा, सिद्धार्थ-तमन्ना की कैमिस्ट्री की भी हुई तारीफ

“म्यूजिक का SRK हूं, पर गुस्सा सलमान-संजय दत्त जैसा”, क्रेडिट विवाद में परिवार घसीटने पर भड़के अमाल मलिक