बॉलीवुड

KRK ने दिया अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का रिव्यु, फिल्म को बताया बकवास और पैसे की बर्बादी

KRK Bhooth Bangla Review: प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला', जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इन्तजार था। फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया है फिल्म का रिव्यु, तो आइये जानते हैं कि क्या ये फिल्म सिनेप्रेमियों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं या ये आपके समय और पैसे की बर्बादी है?

2 min read
Apr 17, 2026
Bhooth Bangla OTT Release
किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म। (फोटो सोर्स: IMDb)

KRK Bhooth Bangla Review: निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की बहुतप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है और सोशल मीडिया पर यूजर्स और क्रिटिक्स फिल्म का रिव्यु कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर फिल्म का रिव्यु दिया है। उन्होंने फिल्म के बारे में लिखते हुए कहा है कि ये फिल्म समय और पैसे की बर्बादी है।

KRK ने फिल्म को बताया बेकार और वाहियात (KRK Bhooth Bangla Review)

KRK ने लिखा, 'फिल्म #Bhoot Bangla दो फिल्मों का एक ही रूप है। जिसका पहला भाग शानदार और हंसी से भरपूर है। इसलिए फर्स्ट हॉफ को 3 स्टार।' वहीं, सेकंड हॉफ दूसरा भाग बेहद खराब और वाहियात है। इसलिए इसको 2 स्टार।' इसके आगे उन्होंने फिल्म को 1 स्टार देते हुए लिखा, 'फिल्म समय, पैसा और ऊर्जा की बर्बादी है!

KRK ने दो बार आग-अलग रिव्यु किया पोस्ट

वहीं, कमाल आर खान ने निर्देशक प्रियदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने बेहतरीन अभिनय किया है।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि स्क्रिप्ट राइटर ने निर्देशक को मजेदार कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए बहुत अच्छी स्क्रिप्ट दी है। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है।

सेंसर बोर्ड ने काटे 10 मिनट के सीन्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'भूत बंगला' का रिव्यू करने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा था। बोर्ड ने फिल्म के 26वें मिनट पर इस्तेमाल किए गए एक अश्लील शब्द को बदलने के लिए कहा। इसके अलावा फिल्म में कुछ और जगहों पर भी आपत्तिजनक शब्दों को बदला गया और इन बदलावों की वजह से फिल्म से करीब 10 मिनट का हिस्सा हटा दिया गया। ये सीन्स हटने के बाद फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड रह गया और इसे UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया।

'भूत बंगला' के X रिव्यूज

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों और यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट ऐसी है, जिसके होने से ही फिल्म में कॉमेडी की खुशबू आ जाती है। वहीं, फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी सोने पे सुहागा जैसा कमाल करेगी। ये जोड़ी पहले भी कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है, जिसमें, हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009), और खट्टा मीठा (2010) फिल्में शामिल हैं। शायद यही वजह है कि 'भूत बंगला' में इस जोड़ी से एक बार फिर मजेदार कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है।