
Malaika Arora On Arjun Kapoor: बॉलीवुड में कभी प्यार के गुल खिलते हैं तो कभी रिश्ते खत्म हो जाते हैं। एक ऐसा ही रिश्ता खत्म हुआ था जिसनें हर किसी को हैरान करके रख दिया था। पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हुआ था। किसी को नहीं पता चला कि जो कपल अपनी शादी की तैयारियां कर रहा था वह अचानक क्यों अलग हुआ। अब एक लंबे अरसे बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर और ब्रेकअप को लेकर पहली बार बात की है। उन्होंने जो बताया उसे सुनकर फैंस भी चौंक गए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने 'द नम्रता जकारिया शो' में बातचीत की। इस दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने बॉन्ड पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। ब्रेकअप के बाद के फेज पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब आपका किसी से रिश्ता टूटता है, तो कुछ समय तक गुस्सा, दिल में दर्द और निराश रहना एक आम बात हो जाती है। हम इंसान हैं और इन भावनाओं से गुजरना सामान्य बात है। लेकिन समय के साथ सब ठीक भी हो जाता है।"
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को अपनी जिंदगी का हिस्सा बताया, उन्होंने कहा, "अर्जुन मेरी जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और हमेशा भी रहेंगे। मैं अब अपने बीते हुए कल या आने वाले भविष्य पर ज्यादा बात नहीं करना चाहती, क्योंकि मेरे बारे में पहले ही बहुत कुछ लिखा जा चुका है।"
वहीं, मलाइका अरोड़ा ने अपने नाम के साथ जुड़े मिस्ट्रीमैन के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने इस पर हंसते हुए कहा, "लोगों को बातें बनाना पसंद है। अगर मैं किसी पुराने दोस्त, गे फ्रेंड या यहां तक कि अपने मैनेजर के साथ भी बाहर निकलती हूं, तो लोग मेरा नाम उनके साथ जोड़ देते हैं। हालत यह है कि मेरी मां मुझे फोन करके पूछती हैं, 'बेबी, अब यह नया लड़का कौन है?" मलाइका ने साफ किया कि वह इन फालतू की अफवाहों को हवा नहीं देना चाहतीं। उन्होंने कहा कि इतने सालों के अनुभव के बाद वह समझ चुकी हैं कि जिस ग्लैमर इंडस्ट्री में वह हैं, वहां आपकी पर्सनल लाइफ कभी भी 'पर्सनल' नहीं रह सकती।
बता दें, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता उस समय शुरू हुआ था जब उनका अरबाज खान से तलाक हुआ था। मलाइका और अर्जुन को अक्सर साथ देखा जाता था लगभग 5 साल साथ रहने के बाद खबरें थीं कि जल्द कपल शादी करेगा। अर्जुन मलाइका की मां से भी मिल चुके थे, लेकिन साल 2024 में कपल ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया और हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।