Mamta Kulkarni on Ashok Kharat Case: कुछ समय पहले गोवा से ममता कुलकर्णी ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो वेस्टर्न कपड़ों में नजर आ रही थीं, वो चर्चा का विषय बन गया। अब उन्होंने अशोक करात के अश्लील वीडियो केस पर पीड़ित महिलाओं को गलत ठहराते हुए अपनी तपस्या और ज्ञान-ध्यान पर भी बात की है। उनके विवादित बयान के चलते बवाल मच गया है।
Mamta Kulkarni on Ashok Kharat Case: बीती 18 मार्च को महाराष्ट्र के नासिक से पकड़े गए ढोंगी अशोक खरात के अश्लील वीडियो केस में ममता कुलकर्णी का विवादास्पद बयान सामने आया है। ममता कुलकर्णी इन मामले में महिलाओं को ही दोष देती नजर आ रहीं हैं। इसके चलते वो एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। ढोंगी बाबा विवाद पर बात करते हुए उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान अपनी कठोर तपस्या के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने सालों तप करके अपनी हड्डियां गला ली थीं।
ममता कुलकर्णी ने अपनी कठोर तपस्या पर बात करते हुए कहा, "मैंने 25 साल की कठोर साधना की, मैं इतनी कठोर साधना की कि मैं हड्डी का ढांचा बन गई थी. सिर्फ चमड़ी थी मेरे ऊपर. इतनी कठोर साधना की कि मेरे बाल जमीन तक लम्बे हो गए थे. मेरी किधर भी नहीं निकलती थी, मैं छह-छह महीने कमरे में बैठ कर ध्यान किया. ऐसा ध्यान किया कि मैंने अन्न छोड़ दिया, पानी के ऊपर मैंने काम किया। कहने का तात्पर्य ये है कि जब आपके अंदर परमात्मा जाग्रत हैं तो आपका ध्यान कहीं और नहीं जाता।"
इसेक साथ ही उन्होंने कहा कि किसी के पास कोई ज्ञान नहीं है, सिर्फ भगवा वस्त्र और रुदाक्ष की माला पहनने से कोई ज्ञानी-महात्मा नहीं हो जाता। जिसके पास कोई ज्ञान नहीं ऐसे पाखंडियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ममता कुलकर्णी ने कहा, 'एक साल से मैं महामंडलेश्वर हूं, किसी के पास कोई ज्ञान नहीं है. सिर्फ वस्त्र और रुद्राक्ष धारण किये लोग हैं. जैसे पूरी के जो शंकराचार्य हैं उन्होंने कहा कि इधर रोज 100 के हिसाब से जगतगुरु और महामंडलेश्वर बन जाते हैं. ये सब बस लोगों को ठगने के लिए बने हैं, और कुछ नहीं है. इसके आगे उन्होंने कहा कि उसमें कोई एक-दो अच्छे होंगे, लेकिन उनकी भी परीक्षा लेनी चाहिए। आज जब मैंने ये महामंडलेश्वर का पद ठुकरा दिया उसके बाद से मेरे पास 4 महामंडलेश्वर के ऑफर आ चुके हैं.'
इसके बाद उन्होंने पीड़ित महिलाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या ये महिलायें इतनी मासूम हैं कि इनको गलत तरीके से छूना समझ नहीं आता है. कोई अगर ज्ञान देने के बहाने आपको गलत तरीके से छू रहा है तो आपको 2 मिनट में ये समझ आ जाना चाहिए और उसको 2 थप्पड़ लगाने चाहिए और वहां से निकल जाना चाहिए। ममता कुलकर्णी ने कहा, ये सभी 50 महाराष्ट्रियन महिलाएं हैं, ऐसी महिलाएं जो भरी बस में गलत हरकत पर थप्पड़ जड़ देती हैं. फिर 50 महिलाएं कैसे बलात्कार का शिकार हो गईं?' ऐसी महिलाएं जब ढोंगी अशोक खरात के पास गईं, तब इनकी बुद्धि कहां थी? कोई आपको बेडरूम में बुलाएगा, तो आप चली जाएंगी?
अशोक खरात नासिक का रहने वाला है. ज्यादा शिक्षित न होने के बावजूद खुद को ज्योतिषी बताकर वो पहले लोगों का भरोसा जीतता था और फिर उनको ठगने का काम करता था। इतना ही नहीं उस पर महिलाओं को शुद्धिकरण और ग्रह दोष दूर करने के बहाने उनका यौन शोषण करने के भी आरोप हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि इस ढोंगी ने आस्था के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों की संपत्ति भी बना ली।
जानकारी के लिए बता दें कि बीती 18 मार्च को उसका एक वीडियो वायरल होने और उस पर लगे आरोपों के चलते नासिक पुलिस ने इस ढोंगी अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले की जांच कर रही है. इस मामले में ममता कुलकर्णी के इस तरह के बयान से इस केस में हड़कंप मच गया है और इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है।