बॉलीवुड

पलाश मुच्छल का 40 लाख की धोखाधड़ी पर फूटा गुस्सा, लिखा- मेरे खिलाफ साजिश हुई…

Palash Muchhal Post On 40 lakh Cheating Case: पलाश मुच्छल का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उन पर 40 लाख रुपये लेकर फिल्म न बनाने का आरोप लगा है। इसी पर पलाश मुच्छल का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने इस मामले पर पोस्ट शेयर किया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2026, 2:54 PM IST
Palash Muchhal angry On cheating of 40 lakh said this claims against me baseless and factually incorrect
पलाश मुच्छल ने किया पोस्ट

Palash Muchhal Post: जब से पलाश मुच्छल की शादी स्मृति मंधाना से टूटी हैं उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। पहले उन पर अपनी मंगेतर को धोखा देने के आरोप लगे थे, साथ ही एक लड़की संग बातचीत के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे। वहीं, शादी टूटने के बाद पलाश जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे और हाल ही में उन्होंने अपनी एक फिल्म भी श्रेयस तलपड़े के साथ अनाउंस की थी। इसी बीच निर्माता विद्यान माने ने उन पर 40 लाख रुपये लेकर फिल्म न बनाने का केस दर्ज कराया है। इस खबर के बाद पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। अब उसी पर पलाश मुच्छल ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने जो लिखा उसे एक चेतावनी माना जा रहा है।

पलाश मुच्छल ने 40 लाख के आरोपों को बताया गलत (Palash Muchhal Post On cheating of 40 lakh)

पलाश मुच्छल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी वाली खबर को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "सांगली के विद्यान माने ने जो सोशल मीडिया पर मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं मैं उनके संबंध में ये कहना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।"

पलाश मुच्छल ने आगे लिखा, "ये आरोप मेरी प्रतिष्ठा को खराब करने की साजिश की गई है और सभी आरोप गलत इरादे से लगाए गए हैं। इन्हें बिना चुनौती के नहीं छोड़ा जाएगा। मेरे वकील, श्रेयांश मिथाने, सभी कानूनी जांच कर रहे हैं और इस मामले से उचित कानूनी चैनलों के माध्यम से सख्ती से निपटा जाएगा।"

पलाश मुच्छल और स्मृति की होने वाली थी शादी (Palash Muchhal and Smriti Mandhana)

बता दें, पलाश मुच्छल बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं और वह खुद एक म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। पिछले साल 23 नवंबर को पलाश और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी होने वाली थी। सगाई से लेकर मेहंदी सब कुछ हो चुका था, लेकिन अचानक शादी रद्द हो गई और फिर खबर आई कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है, जिस वजह से पहले स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया और फिर खुद स्मृति ने इस शादी को खत्म कर दिया। 

Updated on:
23 Jan 2026, 2:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई