बॉलीवुड

स्मृति मंधाना से शादी से पहले दूसरी महिला संग कमरे में थे पलाश मुच्छल? म्यूजिक कंपोजर के वकील ने क्या कहा

Palash Muchhal Lawyer: पलाश मुच्छल के वकील ने सबूत मांगे हैं जिसमें कहा गया है कि पलाश शादी से पहले दूसरी महिला के साथ पकड़े गए थे। उन्होंने कहा कि अगर यह सच है तो हमें सबूत दो और पलाश जल्द कानून कार्रवाई करेंगे।
2 min read
Jan 24, 2026
Palash Muchhal Caught Red Handed in room at wedding to Smriti Mandhana lawyer demand show evidence
पलाश मुच्छल के वकील ने मांगे सबूत

Palash Muchhal Lawyer: क्रिकेटर स्मृति मंधाना उस समय टूट गई थी जब उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल ने उन्हें धोखा दिया था। 23 नवंबर 2025 को म्यूजिक कंपोजर पलाशा मुच्छल और स्मृति मंधाना एक हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले थे, लेकिन अचानक खबर आई कि स्मृति मंधाना और पलाश का रिश्ता टूट गया है। पलाश पर अपनी मंगेतर को धोखा देने का आरोप लगा था, लेकिन हर कोई इस मामले पर चुप रहा। अब खुद स्मृति के दोस्त विद्यान माने ने बताया है कि पलाश को बिस्तर पर एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसी खबर के बाद पलाश ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है, उनके वकील ने बड़ा बयान दिया है।

पलाश ने दिया था स्मृति को धोखा (Palash Muchhal Caught Red Handed at wedding to Smriti Mandhana)

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में विज्ञान माने ने एक चौंकाने वाला दावा किया था उन्होंने बताया, "23 नवंबर 2025 को मैं शादी के जश्न में मौजूद था। उसी दौरान पलाश को एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। वह मंजर बेहद खौफनाक था। वहां मौजूद भारतीय महिला क्रिकेटरों ने गुस्से में आकर पलाश की जमकर पिटाई की थी। पूरा परिवार ही धोखेबाज है।"

पलाश के वकील का पलटवार: "सबूत कहां है?" (Palash Muchhal Lawyer Reacts to Cheating Allegations)

इन आरोपों के बाद पलाश मुच्छल के वकील श्रेयांश मिथारे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विद्यान माने के दावों को सिरे से खारिज करते हुए पूछा, "यह आदमी दावा कर रहा है कि उसने हमें पैसे दिए, लेकिन क्या उसके पास कोई बैंक ट्रांसफर या चेक पेमेंट का सबूत है? पलाश का दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने वाली बात का क्या सबूत है? वह इतने समय तक चुप क्यों रहा और शादी टूटने के बाद ही क्यों सामने आया?"

पलाश जल्द करेंगे कानून कार्रवाई

वकील ने आगे कहा कि पलाश इन आरोपों के खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल, सांगली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इन दावों ने क्रिकेट और फिल्म जगत दोनों को हैरान कर दिया है। वहीं, इन खबरों पर स्मृति मंधाना का कोई पोस्ट सामने नहीं आया है। वह खुद को इन सबसे दूर रखे हुए हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। 

Updated on:
24 Jan 2026 11:38 am
Published on:
24 Jan 2026 11:38 am