बॉलीवुड

दूसरी महिला संग पकड़े थे पलाश मुच्छल… फिर स्मृति मंधाना की टीम ने की थी पिटाई, ऐसे खुला बड़ा राज

Palash Muchhal Smriti Mandhana: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने को लेकर लगभग 2 महीने बाद बड़ा राज खुला है। एक्टर विद्यान माने ने बताया कि पलाश को एक लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़ा गया था। जिसके बाद बहुत हंगामा हुआ था।
3 min read
Jan 24, 2026
Palaash Muchhal caught with another woman in bed before Their wedding with smriti mandanna Vidnyan Mane revealed
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की टूटी थी शादी

Palash Muchhal caught with another woman in bed: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के रिश्ते का अंत बेहद कड़वाहट के साथ हुआ है, दोनों की शादी उस समय टूटी थी जब हल्दी से लेकर मेहंदी की सारी रस्में हो चुकी थीं और अचानक खबर आई कि कपल की शादी पोस्टपोन हुई हैं, क्योंकि स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया था, इस बीच पलाश पर स्मृति को धोखा देने के आरोप लगे थे। लेकिन फिर कुछ समय बाद ही स्मृति ने पोस्ट किया और शादी रद्द कर दी।

पलाश ने दिया था स्मृति मंधाना को धोखा (Palash Muchhal caught with another woman in bed)

वहीं अब एक्टर और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। विद्यान ने न केवल पलाश पर धोखेबाजी का इल्जाम लगाया, बल्कि स्मृति मंधाना संग उनकी शादी टूटने के पीछे का एक भयानक राज भी खोला है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

बिस्तर पर दूसरी महिला संग पकड़े गए थे पलाश मुच्छल (Palash Muchhal Smriti Mandhana Wedding Called Off)

सांगली के रहने वाले 34 साल के एक्टर विद्यान माने ने 'एचटी सिटी' से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वह स्मृति और पलाश की शादी की तैयारियों का हिस्सा थे। विद्यान ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, "पलाश को एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़ा गया था। वह मंजर बेहद खौफनाक था। इसके बाद गुस्से में आकर स्मृति मंधाना की टीम ने पलाश मुच्छल की जमकर पिटाई भी की थी।" विद्यान ने यहां तक कह दिया कि पलाश का पूरा परिवार ही "चिंदी चोर" है।

धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप (Palash Muchhal Allegations Cheating 40 Lakh)

विद्यान ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये हड़पने का मामला पहले ही दर्ज कराया है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह पलाश की मां अमिता मुच्छल से मिले, तो उन्होंने फिल्म का बजट बढ़ने की बात कहकर उनसे और 10 लाख रुपये निवेश करने को कहा। विद्यान का आरोप है कि उन्हें ब्लैकमेल किया गया कि अगर उन्होंने और पैसे नहीं दिए, तो उनका पुराना निवेश भी डूब जाएगा और उन्हें एक पैसा वापस नहीं मिलेगा।

"शादी टूटते ही मुझे किया ब्लॉक" (Vidnyan Mane On Palash Muchhal)

स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त होने का दावा करने वाले विद्यान ने बताया कि जब उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हुईं, तब उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कहा, "मैंने पलाश से बात करने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। जैसे ही स्मृति के साथ उनकी शादी टूटी, पूरे मुच्छल परिवार ने मुझे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।"

पलाश मुच्छल की सफाई (Palash Muchhal Reacts To Cheating Allegations)

इन गंभीर और व्यक्तिगत आरोपों पर पलाश मुच्छल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पलाश का कहना है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार और झूठे हैं। उन्होंने कहा, "यह सब मेरी छवि खराब करने की एक साजिश है। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। मेरे वकील इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और हम कानूनी रूप से इसका जवाब देंगे।"

Updated on:
24 Jan 2026 10:18 am
Published on:
24 Jan 2026 09:11 am