बॉलीवुड

Ex मंगेतर स्मृति मंधाना के दोस्त पर पलाश मुच्छल का पलटवार, भेजा 10 करोड़ का नोटिस, आरोपों को बताया झूठा

Palash Muchhal Comment On Smriti Mandhana Friend: जैसे ही विज्ञान माने जो स्मृति मंधाना के दोस्त हैं उन्होंने उनके एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल को लेकर कहा था कि वह बिस्तर पर किसी दूसरी लड़की के साथ पकड़े गए थे वैसे ही पलाश ने बड़ा कदम उठाया और उनके खिलाफ मानहानि का केस ठोक दिया और लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया।
2 min read
Jan 25, 2026
Palash Muchhal files Smriti Mandhana Friend Vidnyan Mane 10 crore defamation case amid fraud cheating allegations
पलाश मुच्छल ने किया विज्ञान माने पर मानहानि

Palash Muchhal On Smriti Mandhana Friend Vidnyan Mane: पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी लगभग 2 महीने पहले टूटी थी और अब उसका विवाद पूरी तरह से कानूनी लड़ाई में बदल चुका है। पिछले कुछ दिनों से पलाश पर धोखाधड़ी और बेवफाई के गंभीर आरोप किसी और ने नहीं बल्कि स्मृति मंधाना के दोस्त और एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने लगाए थे।

स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त होने का दावा करने वाले विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी और एक दूसरी महिला के साथ 'रंगे हाथों' पकड़े जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। इन दावों से मचे बवाल के बीच पलाश मुच्छल ने शनिवार, 24 जनवरी को अपनी चुप्पी तोड़ी। पलाश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जानकारी दी कि उन्होंने विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये का मानहानि (Defamation) नोटिस भेजा है।

पलाश ने लगाए स्मृति के दोस्त पर आरोप (Palash Muchhal Comment On Smriti Mandhana Friend)

पलाश ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मेरे वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली के विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने जानबूझकर मेरी साख और मेरे चरित्र को नुकसान पहुंचाने के इरादे से झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए हैं।" पलाश का साफ कहना है कि ये सभी बातें बेबुनियाद हैं और उनकी छवि को उनके फैंस की नजरों में गिराने के लिए यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है।

क्यों मचा है पलाश को लेकर इतना बवाल? (Palash Muchhal On Vidnyan Mane)

बता दें, विज्ञान माने, जो मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं उन्होंने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पलाश ने एक फिल्म के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये लिए और वापस नहीं किए। इसके साथ ही उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ पलाश के रिश्ते को लेकर भी कई निजी और आपत्तिजनक खुलासे किए थे। विज्ञान का कहना था कि पलाश को धोखा देते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद मंधाना परिवार ने शादी तोड़ दी।

अब क्या होगा अगला कदम? (Actor Vidnyan Mane accuses Palash Muchhal Cheating On Smriti Mandhana)

ऐसे में पलाश मुच्छल द्वारा उठाए गए इस सख्त कानूनी कदम ने अब विज्ञान माने को मुश्किल में डाल दिया है। ऐसे में विज्ञान अपने दावों के समर्थन में कोई पुख्ता सबूत पेश कर पाते हैं या फिर पलाश का यह लीगल नोटिस उनकी मुश्किलें और बढ़ा देगा। फिलहाल, सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना और पलाश के फैंस के बीच इस विवाद को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

Updated on:
25 Jan 2026 09:31 am
Published on:
25 Jan 2026 09:28 am