Palash Muchhal Post: स्मृति मंधाना संग शादी टूटने के बाद पलाश पूरी तरह से गायब हो गए थे। फिर उनका नाम धोखाधड़ी में सामने आया था, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बड़ी खबर दी है। जिससे उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
Palash Muchhal Post: फेमस म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुछाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले उनकी क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटी और फिर स्मृति के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश पर धोखाधड़ी और उनके लड़की संग बेड पर पकड़े जाने का आरोप लगाते हुए खुलासा किया था। जिसके बाद पलाश ने विज्ञान पर मानहानि का केस भी दर्ज कराया था। तमाम दिक्कतों के बाद पलाश की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दे दी है। पलाश ने पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है और बताया है कि उनकी नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
शुक्रवार रात पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। यह तस्वीर शूटिंग सेट की थी। इसमें पलाश हाथ में कैमरा थामे नजर आ रहे हैं और उनके पीछे पूरी क्रू टीम मौजूद है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'पहला दिन।' माना जा रहा है कि यह वही फिल्म है जिसका ऐलान उन्होंने कुछ समय पहले एक्टर श्रेयस तलपड़े के साथ किया था। पलाश इससे पहले 'अर्ध' और 'काम चालू है' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं, जिनमें राजपाल यादव लीड रोल में थे। इससे पलाश के फैंस बेहद खुश हो रहे हैं और उन्हें ऐसे ही जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
पलाश की मुश्किलें उस समय शुरू हुई थीं जब सांगली के फिल्म फाइनेंसर विज्ञान माने ने उन पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। विज्ञान माने, भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं। विज्ञान ने दावा किया था कि पलाश ने फिल्म फाइनेंस के नाम पर उनसे पैसे लिए और बाद में संपर्क तोड़ लिया था। अब पलाश अपने काम पर लौट आए हैं और काम शुरू कर दिया है।
बता दें, पिछले साल नवंबर में पलाश और स्मृति मंधाना की शादी टूटने ने हर किसी को हैरान कर दिया था। उस वक्त भी पलाश पर कई तरह के आरोप लगे थे, लेकिन बाद में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राहें अलग होने की बात कही थी। अब पलाश कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ-साथ अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। श्रेयस तलपदे के साथ उनकी यह फिल्म उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है।