बॉलीवुड

‘पानीपत’ फिल्म का पहला पोस्टर जारी

फिल्म में अर्जुन एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे। साथ ही संजय दत्त भी एक अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले है।

2 min read
Mar 14, 2018
Panipat Teaser Poster
Panipat Teaser Poster

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर दी।

फिल्म की बात करें तो आशुतोष पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित फिल्म 'पानीपत' बना रहे हैं। पानीपत के युद्ध में 40 हजार मराठाओं का कत्ल हुआ था, चारों ओर खून ही खून था और हर तरफ खूनी मंजर था।

पानीपत में हुए इस भयावय युद्ध को आशुतोष गोवारिकर अपनी फिल्म में दर्शाएंगे। सूत्रों की मानें तो यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फ‍िल्‍म से डायरेक्‍टर की बहुत सी उम्‍मीदें हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के 'NICKNAME' जान छूट जाएगी आपकी हंसी!
इस फिल्म में संजय दत्त , अर्जुन कपूर और कृति सेनन जैसे बड़े एक्टर नजर आएंगे। यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है। खबरों की मानें तो 'पानीपत' 6 दिसंबर, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की पिछली फिल्म 'Mohenjo Daro' की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस बार फिर आशुतोष एक ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' बना रहे हैं।

30 फिल्में रिजेक्ट कर चुकी निमरत के पिता आतंकवादियों से लड़ते शहीद हुए थे
इस फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त पहली बार एक साथ नजर आएंगे। खबरों की मानें तो फिल्म में अर्जुन एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे। साथ ही संजय दत्त भी एक अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले है। अर्जुन कपूर अपने फिल्मी कॅरियर में पहली बार ऐसी भूमिका निभाने जा रहे हैं।

Updated on:
14 Mar 2018 03:27 pm
Published on:
14 Mar 2018 11:26 am