
Aamir Khan and Jessica Hynes
बॉलीवुड के 'पीके' यानी आमिर खान के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। वजह आज उनका जन्मदिन है। आमिर खान का जन्म 14 मार्च, 1965 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आज अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर के बारे में एक बात फेमस है कि उन्हें हर चीज में परफेक्शन पसंद है। अगर हम उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह कई बार विवादों में फंस चुके हैं। आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक ऐसे ही राज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बहुत कम लोग जानते होंगे...
विदेशी जर्नलिस्ट के साथ अफेयर के थे चर्चे:
एक समय था जब आमिर खान एक विदेशी जर्नलिस्ट से अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए थे। उस विदेशी जर्नलिस्ट का नाम 'जेसिका हाइन्स' था। सूत्रों की मानें तो आमिर उसके प्यार में बुरी तरह पड़ चुके थे।
'गुलाम' की शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात:
एक मैगजीन में छपी खबर के मुताबिक, 1998 में फिल्म 'गुलाम' की शूटिंग के दौरान आमिर की मुलाकात विदेशी जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स से हुई थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोस्ती प्यार में बदल गई।
लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे आमिर:
खबरों की मानें तो जेसिका और आमिर एक दूसरे के साथ काफी समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे। यही नहीं इसी दौरान जेसिका प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। जेसिका के प्रेग्नेंट होने की बात सुनकर आमिर की जिंदगी में जैसे तूफान आ गया था।
अबॉर्शन कराने का बनाया दबाव:
जेसिका का प्रेग्नेंट होना आमिर की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के लिए मुसीबत बन गया था। उन्होंने जेसिका पर अबॉर्शन का दबाव बनाना शुरू किया। कहा जाता है कि, आमिर ने जेसिका से साफ लफ्जों में कह दिया था कि वो या तो बच्चा गिरा दें या फिर हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर दें। लेकिन जेसिका ने अबॉर्शन कराने से इनकार कर दिया और लंदन चली गईं और वहीं उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।
आमिर से मिलती है बच्चे की शक्ल:
जेसिका ने लंदन में बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम 'जान' रखा।दो या तीन साल के इस बच्चे की शक्ल आमिर से इतनी मिलती थी कि लोगों ने आमिर को ही उस बच्चे का पिता मानना शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो आज भी जेसिका सिंगल मदर बनकर 'जान' की परवरिश कर रही हैं। 'जान' की शक्ल बिलकुल आमिर से मिलती है। 'जान' अब 13 साल का हो चुका है। आमिर ने कभी अपने और जेसिका के रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की।
Updated on:
14 Mar 2018, 4:47 PM IST
Published on:
14 Mar 2018, 9:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.