बॉलीवुड

भिड़ने को तैयार अनुष्का और जॉन ..जानिए कौन पड़ेगा किसपर भारी!

हाल में जॉन अब्राहम और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोकरण' की रिलीज डेट २ मार्च अनाउंस की गई है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 10:29 AM IST
pari parmanu
pari parmanu

हाल में जॉन अब्राहम और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोकरण' की रिलीज डेट २ मार्च अनाउंस की गई है। जबकि अनुष्का शर्मा स्टारर सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म 'परी' की रिलीज डेट पहले २ मार्च फाइनल की जा चुकी है। दोनों ही फिल्में प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन एन कपूर और क्रिएज इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही हैं।

को-प्रोड्यूसर प्रेरणा ने एक विशेष बातचीत में बताया, 'हां 'परी' और 'परमाणु' एक ही दिन रिलीज होगी। उन्होंने अपने इस निर्णय पर बात करते हुए कहा, 'जब ड्राइव की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था तो हमने सोचा कि परमाणु की रिलीज के लिए यह सही वक्त है। क्योंकि यह होली का टाइम है और यह एक बड़ा वीकेंड है। उनके पास ४००० हजार थियेटर्स है और ये दोनों की फिल्में अलग-अलग जोनर की है इसलिए इनके बीच टकराव जैसी कोई बात नहीं।

जब 'ड्राइव' दो मार्च को रिलीज हो रही थी तो मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। लेकिन जब 'ड्राइव' पोस्टपोन हुई तो जॉन ने इस तारीख को आने का निर्णय लिया। यह एक बहुत बड़े बजट की मूवी है। इसलिए हमने सोचा कि इसकी रिलीज के लिए होली ही सही टाइम था। क्योंकि 'परमाणु' और 'परी' एक-दूसरे के बिजनेस प्रभावित नहीं करेंगी।

बता दें कि परी एक हॉरर फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में साफ दिखता है कि उन पर किसी आत्मा का साया है जो पूरी फिल्म में उनपर हावी होने की कोशिश में लगा रहता है। वहीं परमाणु काफी हद तक एक पॉलिटिकल टॉपिक पर आधारित फिल्म है।

Updated on:
25 Jan 2018, 10:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब