साल की सबसे ज्यादा विवादों में रही फिल्म PADMAAVAT 25 जनवरी को देश भर में रिलीज होने जा रही है। जहां एक तरफ फिल्म पर लगातार विरोध चल रहा है तो वही दूसरी तरफ फिल्म की धड़ाधड़ बुकिंग भी चालू है। बड़े शहरों में तो कई सिनेमाहॉल फुल भी हो चुके है तो कई फुल होने के करीब है। माना जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की 180 करोड़ की ये फिल्म आसानी से अपना बजट निकाल कर फायदा भी कमा लेगी। लेकिन इसी बीच एक चौकाने वाली खबर आई है जो निश्चित तौर पर फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली के लिए गुड न्यूज नही हो सकती है।