लंबे समय से विवादों में बने रहने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म PADMAAVAT कल देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। एक तरफ फिल्म पर लगातार विरोध चल रहा है तो वही दूसरी तरफ फिल्म की धड़ाधड़ बुकिंग भी चालू है। बड़े शहरों में तो कई सिनेमाहॉल फुल भी हो चुके है तो कई फुल होने के करीब है। माना जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की 180 करोड़ की ये फिल्म आसानी से अपना बजट निकाल कर फायदा भी कमा लेगी। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है बता दें कि फिल्म की रिलीजिंग डेट 25 जनवरी 2018 है लेकिन फिल्म को इससे 1 दिन पहले यानि कि 24 जनवरी को रिलीज की जा रही है। माना जा रहा है कि करणी सेना के मूड को भांपने के लिए और उन्हें चकमा देने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।