बॉलीवुड

परिणीति और राघव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया Baby Boy को जन्म, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Parineeti Chopra Gave Birth to Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिवाली के शुभ अवसर पर माता-पिता बन गए हैं। आज परिणीति को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

2 min read
Oct 19, 2025
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता। (फोटो सोर्स: raghavchadha88 and parineetichopra)

Parineeti Chopra Gave Birth to Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिवाली के शुभ अवसर पर माता-पिता बन गए हैं। आज परिणीति को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद परिणीति और राघव बने हैं माता-पिता।

इसी साल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो में गुड न्यूज ही हिंट दी थी, और कुछ समय बाद ही अगस्त में इन्होंने इस हिंट की ऑफिशियल पुष्टि भी कर दी थी। तब से परिणीति अपने सोशल मीडिया पर आये दिन प्रेगनेंसी को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट करती रही हैं। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान परिणीति दिल्ली में अपने पति राघव के घर में ही रह रही थीं।

ये भी पढ़ें

इस सुपरस्टार ने एक मामूली-सी कामवाली के नाम कर दिया सबकुछ, पत्नी की मौत ने मचा दीं थी हलचल

दिवाली में मिली कपल को खुशियों की सौगात

दिवाली पर परिणीति और राघव के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में परिणीति को भर्ती किया गया था और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। परिणीति और राधव के सोशल मीडिया अकाउंट पर ये खुशखबरी शेयर की गई है, जिसमें लिखा है, 'हमारा बेबी बॉय, हमें सचमुच पहले की ज़िंदगी याद ही नहीं आती! बाहें भरी होने पर, हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हमारे पास हम दोनों थे लेकिन अब अब हमारे पास सब कुछ है।'

इस पोस्ट के बाद से फिल्मी और राजनैतिक हस्तियां कपल को बधाई सन्देश दे रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति प्रेग्नेंसी की न्यूज के बाद ही मुंबई से राघव से घर दिल्ली शिफ्ट हो गईं थीं ताकि परिवार की मौजूदगी देख-रेख में उनकी देखभाल और डिलीवरी हो।

साल 2023 में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बड़े ही धूमधाम से सात फेरे लिए थे। लोगों के लिए लिए कपल गोल्स देने वाला ये क्यूट कपल शादी के 3 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहा है। कुछ समय पहले परिणीति नने अपने यूट्यूब चैनल पर राघव पर सवालों की बौछार की थी, जिनके जवाब देने में राघव के पसीने छूट गए थे।

बच्चे के आगमन पर कपल को बहुत-बहुत बधाई। जिस तरह से दिवाली के मौके पर राघव चड्ढा और परिणीति की जिंदगी में ये छोटा मेहमान सौगात बनकर आया है। उसी तरह से वो उनकी आने वाले जिंदगी में भी खुशियां ही खुशियां लाये।

ये भी पढ़ें

18 साल की उम्र में मैंने…, 35 साल बाद बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा

Updated on:
19 Oct 2025 05:52 pm
Published on:
19 Oct 2025 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर