बॉलीवुड

Gali Gali Song: होली के रंगों से रंगी मस्त हुईं बड़की-छुटकी, झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

फिल्म 'पटाखा' के ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त देसी तड़का देखने को मिला।

2 min read
Sep 14, 2018
Pataakha

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'पटाखा' का नया गाना 'गली गली' हाल ही में रिलीज किया गया है। यह होली गीत है। इसमें राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा यानी की छुटकी-बडक़ी रंगों में रंगी हुई हैं। वहीं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी रंगो में सराबोर हैं। इससे पहले फिल्म का कॉमेडी गाना 'बलमा बलमा...' और मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर 'हैलो हैलो...' जारी किया गया है। इन सभी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ऐसा है गाना ‘गली गली...’

फिल्म पटाखा के गाने ‘गली गली...’ में राधिका मदान और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा यानी की छुटकी -बड़की खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। इनके अलावा सुनील ग्रोवर भी रंगो से सराबोर काफी मस्त दिख रहे हैं। लेकिन इसके आखिरी में ये दोनों बहनों वापस से आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। साथ ही इसे गुलजार ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक खुद विशाल ने दिया है।

ये है फिल्म की कहानी

फिल्म 'पटाखा' के ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त देसी तड़का देखने को मिला। कॉमेडी से सराबोर यह फिल्म राजस्थान के एक छोटे से गांव की दो बहनों की कहानी है। जहां ये दोनों हमेशा ही एक-दूसरे से लड़ती-झगड़ती रहती हैं। लेकिन बाद में इन्हें एहसास होता है कि ये एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती हैं। इस फिल्म के निर्माता विशाल और उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सितंबर माह में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, जानें इनकी कहानी
Published on:
14 Sept 2018 12:01 pm
Also Read
View All