बॉलीवुड

‘धर्मेंद्र की मौत को लाइव दिखाया… जया बच्चन के बाद अब इस एक्टर ने निकाली पैपराजी पर भड़ास

Actor Lashes out on Paparazzi Culture: वरिष्ठ अभिनेता राजेंद्र चावला ने हाल ही में पैपराजी कल्चर पर अपनी राय शेयर की है। जया बच्चन के विरोध के बाद अब राजेंद्र भी खुलकर पैपराजी के काम करने के तरीके पर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Jan 14, 2026
राजेंद्र चावला ने पैपराजी पर निकाली भड़ास

Rajendra Chawla Lashes out on Paparazzi Culture: बॉलीवुड में उस समय मातम छा गया था जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था, लेकिन उससे पहले 10 नवंबर को जब वह हॉस्पिटल में थे तब भी मीडिया में एक्टर के निधन की झूठी खबरें फैली थीं। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ था। वहीं, अक्सर देखा जाता आया है कि पैपराजी स्टार्स की फोटो और वीडियो लेने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। इसी को लेकर जया बच्चन ने पहले पैपराजी को खरी खोटी सुनाई थी। अब इस लिस्ट में एक और बॉलीवुड और टीवी जगत के फेमस एक्टर राजेंद्र चावला का नाम जुड़ गया है। राजेंद्र ने अपने बयान में कहा है कि आज खबरें नहीं, बल्कि मोमेंट्स को बेचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

धर्मेंद्र के निधन के 49 दिन बाद हेमा मालिनी ने किया देओल परिवार संग लड़ाई पर खुलासा, बोलीं- सनी हर चीज…

पैपराजी पर भड़के राजेंद्र चावला (Rajendra Chawla Lashes out on Paparazzi Culture)

'बॉलीवुड बबल' के साथ इंटरव्यू में राजेंद्र चावला ने कहा, 'आज के दौर में छोटी-छोटी घटनाओं को इस तरह पेश किया जाता है जैसे कोई बड़ा तूफान आ गया हो। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक बड़ा वर्ग फैक्ट्स को छोड़कर सनसनी को प्राथमिकता देता है, क्योंकि वही ज्यादा बिकती है। मामूली सी बात को जरूरत से ज्यादा तूल देना अब एक तरह का कारोबार बन चुका है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए हर खबर में मसाला डाला जाता है और उसी से TRP और व्यूज की फसल काटी जाती है।'

'धर्मेंद्र की मौत को लाइव दिखाया गया' (Rajendra Chawla On Dharmendra Death)

इसके अलावा उन्होंने बीते समय की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार बेहद संवेदनशील पलों को भी तमाशा बना दिया जाता है। धर्मेंद्र के निधन जैसे दुखद अवसर पर भी कैमरों की होड़ और ब्रेकिंग न्यूज करने की होड़ दिखाई दी है। उन्होंने इसे एक अजीब कॉम्पीटिशन बताया, जहां हर कोई सबसे पहले खबर पर कब्जा जमाना चाहता है, चाहे उसकी कीमत इंसान की भावनाओं को ही क्यों न चुकानी पड़े।

कलाकारों को राजेंद्र की सलाह (Rajendra Chawla News)

हालांकि, उन्होंने कलाकारों को यह सलाह भी दी कि वो ऐसी बातों को दिल पर न लें। उनके मुताबिक, यह सब एक पेशे का हिस्सा बन चुका है। जैसे अभिनेता अपना काम करते हैं, वैसे ही मीडिया अपना काम करता है, लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने यह साफ किया कि कहीं न कहीं एक सीमा होनी चाहिए, जिसे लांघना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप पर पहली बार मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो आज भी मेरी जिंदगी का…

Also Read
View All

अगली खबर