
Rajinikanth Praised Dhurandhar 2: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ करते हुए फिल्म को 'बॉक्स ऑफिस का बाप' बताया। फिल्म देखने के बाद, दिग्गज अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लीड एक्टर रणवीर सिंह, पूरी कास्ट और क्रू को इतनी प्रभावशाली फिल्म बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने इसे सभी भारतीयों के लिए 'जरूर देखने लायक' फिल्म बताया।
शिवाजी: द बॉस एक्टर रजनीकांत ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'क्या फिल्म है… #धुरंधर2!!! आदित्य धर, बॉक्स ऑफिस का बाप!!!" उन्होंने आगे लिखा, "रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जय हिंद।"
थलाइवा की इस पोस्ट के बाद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने उनको धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया। आदित्य ने लिखा, 'सर, हम सब मनोरंजन को सिर्फ एक ही पैमाने पर मापते आए हैं। आप, दशकों से हमें तालियां बजाने, हंसने, रोने और असाधारण महसूस कराने का आपका अंदाज और आज भी वही शान और गरिमा बनाए रखना, वाकई जादू है।
इसके आगे उन्होंने लिखा कि आपके द्वारा 'धुरंधर 2' को जरूर देखने लायक कहना मेरे जीवन का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार' पल है। ऐसा लगता है जैसे उस शख्स का आशीर्वाद मिला हो जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता, सर। यह बात सीधे दिल को छू गई। जय हिंद!
रजनीकांत की इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि उन्होंने 'धुरंधर 2' की तारीफ सिर्फ इसलिए की क्योंकि वो अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हैं। एक यूजर ने एक्टर की साल 2016 की एक पोस्ट शेयर की, जो उन्होंने नोटबंदी के बाद की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "@narendramoji जी को सलाम," और आगे जोड़ा, "नोटबंदी के बाद थलाइवा।"
'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन (रात 10:30 बजे) तक 'धुरंधर 2' ने कुल 519.12 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म ने पांचवें दिन तकरीबन 65 करोड़ रुपये कमाए। बता दें कि आदित्य धर की इस फिल्म कुल बजट लगभग 300 करोड़ रुपये है और इसने रिलीज के तीसरे दिन ही अपनी लागत वसूल कर ली थी।