Ranveer Singh On Hamza In Dhurandhar 2: धुरंधर के दोनों पार्ट्स में रणवीर सिंह ने कड़ी मेहनत करते हुए हमजा का किरदार निभाया है। अब इसी को लेकर अपने पार्टनर के साथ एक्टर ने क्या बात कही, इसे लेकर खुलासा हुआ है।
Ranveer Singh On Hamza In Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और हर किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन अब उनके नए बयान ने फैंस को चौंका दिया है। रणवीर का कहना है कि फिल्म 'धुरंधर' में निभाया गया हमजा का किरदार उनके लिए 'पद्मावत' के खिलजी से भी ज्यादा कठिन साबित हुआ।
रणवीर सिंह ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया था। उनका खतरनाक अंदाज, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस इतनी प्रभावशाली थी कि ये किरदार उनके करियर के सबसे चर्चित रोल्स में शामिल हो गया। लेकिन अब रणवीर ने माना है कि नया किरदार उससे कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण था।
रणवीर के करीबी बिजनेस पार्टनर निकुंज बियानी ने हाल ही में 'मेन एक्सपी' बातचीत के दौरान बताया कि अभिनेता ने खुद माना था कि हमजा का किरदार निभाने के लिए उन्हें बहुत गहराई तक जाना पड़ा। उनके मुताबिक रणवीर ने कहा कि इस भूमिका ने उनसे एक कलाकार के तौर पर सब कुछ निकाल लिया और उन्हें 300 प्रतिशत मेहनत करनी पड़ी।
यानी सिर्फ डायलॉग बोलना या एक्शन करना ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी इस किरदार ने उन्हें झकझोर दिया।
रणवीर सिंह अपने किरदारों के लिए किस हद तक जाते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 'पद्मावत' के दौरान उन्होंने खुद को कई दिनों तक दुनिया से अलग रखा था। कहा जाता है कि वह मानसिक रूप से किरदार में डूबने के लिए एक अंधेरे माहौल में रहे, ताकि खिलजी की क्रूरता को महसूस कर सकें।
अब अगर वह खुद कह रहे हैं कि हमजा उससे भी ज्यादा कठिन था, तो साफ है कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर कुछ बेहद खास देखने को मिला है।
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' दो भागों में रिलीज हुई और दोनों हिस्सों ने जबरदस्त कमाई की। पहले पार्ट ने दुनियाभर में शानदार कारोबार किया, वहीं दूसरे भाग 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर दिया।
बताया जा रहा है कि फिल्म ने वैश्विक स्तर पर हजारों करोड़ की कमाई की और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी नए रिकॉर्ड बनाए। इस सफलता ने रणवीर सिंह को एक बार फिर सुपरस्टार की कतार में सबसे आगे ला खड़ा किया है।
फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा नाम के ऐसे एजेंट का किरदार निभाया है, जो दुश्मन के इलाके में जाकर अंडरकवर मिशन पूरा करता है। कहानी में राजनीति, जासूसी, बदला और देशभक्ति का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। रणवीर ने इस किरदार में जिस तरह का जोश, दर्द और आक्रामकता दिखाई है, उसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें