प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि हम बाहुबली से टक्कर लेने जा रहे हैं तो तैयारी भी करेंगे।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इस दिवाली तगड़ा धमाका करने वाले हैं। दरअसल अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 की धमाकेदार तरीके से तैयारी शुरू हो गई है। अब अक्षय कुमार की यह फिल्म बाहुबली का मुकाबला करेगी। दरअसल हाउसफुल 4 एक बड़े बजट की फिल्म होगी। पहले इस फिल्म का बजट थोडा कम रखा गया था लेकिन अब इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स केे लिए बजट बढ़ा दिया गया हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में स्पेशल इफेक्ट्स के लिए 75 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। अब फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें... बिग बॉस के फिनाले में अक्षय और सलमान ने ऐसे उड़ाया ढिंचैक पूजा का मजाक
स्पेशल इफेक्ट्स के लिए इतना बजट मिलने के बाद इस फिल्म में कुछ नया और खास देखने को मिलेगा। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि हम बाहुबली से टक्कर लेने जा रहे हैं तो तैयारी भी करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा, 'हाउसफुल 4 बॉलीवुड का पहला पुनर्जन्म-कॉमेडी-ड्रामा होगी।' बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार भी कह चुके हैं कि बाहुबली ने हमें काफी कुछ सिखाया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि बाहुबली ने हमें कुछ नया करने की हिम्मत भी दी है। अब अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल 4 में बाहुबली से सीख लेकर कुछ नया करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म हाउसफुल 4 दो भाग में बटी हैं और पुनर्जन्म पर आधारित कॉमेडी है। इसमें पिछला जन्म बाहुबली की सदी का होगा और नया जन्म इस सदी का।
यह भी पढ़ें... टाईगर सीरीज से सलमान खान आउट, पार्ट 3 में नहीं आएंगे नजर!
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय की यह फिल्म महिलाओं की समस्या पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लोगों को महिलाओं की महावारी की समस्या पर जागरुक करते नजर आएंगे।