
Taimur ali khan
आजकल बॉलीवुड कलाकारों से ज्यादा उनके बच्चे सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं सैफ व करीना के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा स्टार किड हैं। सैफ और करीना के बेटे तैमूूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि तैमूर का निक नेम क्या है। तैमूर को उनके पापा, मम्मी, दादी और अन्य परिजन किस नाम से बुलाते हैं। तैमूर जितने क्यूट हैं, उनका निक नेम भी उतना ही क्यूट है। जैसे उनकी मम्मी करीना का निक नेम बेबो है, वैसे ही तैमूर को भी घर में बहुत प्यारे नाम से बुलाते हैं।
यह भी पढ़ें... ऐसा क्या हुआ जो सैफ बोले-करीना से खाने पड़ जाते जूते!
तैमूर को घर में सब 'टिम' नाम से बुलाते हैं। सैफ ने खुद एक बातचीत में तैमूर के इस नाम के बारे में बताया। हांलांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि तैमूर का यह निक नेम क्यों रखा गया। सैफ ने कहा,'घर में सभी ने इस नाम से पुकारना शुरू कर दिया तो उनका नाम यही हो गया।' साथ ही उन्होंने कहा कि वह तैमूर को हर चीज की तमीज़ जरूर सिखाना चाहेंगे। वह नहीं चाहते कि उनका बेटा बिगड़ैल बन जाये। सैफ ने कहा कि तैमूर उनसे बड़े स्टार बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें... 8 साल बाद तोड़ी शिल्पा के एक्स ने चुप्पी, बताया शादी तोड़ने का कारण
सैफ को इस बात की चिंता भी है कि कहीं तैमूर को आने वाले समय में इस मीडिया अटेंशन की आदत न पड़ जाए। बता दें कि हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है, जो कि काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर अपनी दादी शर्मिला के साथ पटौदी पैलेस में हैं और वह जमीन पर मैट पर बैठे हुए हैं और हाथों में केला लेकर खेल रहे हैं। वहीं करीना और सैफ लेट कर उन्हें देख रहे हैं।
Updated on:
13 Jan 2018 11:31 am
Published on:
12 Jan 2018 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
