
Saif ali khan
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म कालाकांडी आज रिलीज हो गई है। बता दें कि सैफ की फिल्म कालाकांडी एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सैफ अली खान ने अपनी पत्नी के बारे में ऐसा कुछ कह दिया कि उसे सुनकर सभी चौंक गए। खबरों के अनुसार सैफ अली खान से जब करीना की कमबैक फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर आप यह सवाल करीना से पूछते तो वह जरूर आप पर कुछ फेंक देती और हो सकता है कि जूता भी फेंक देती। सैफ का कहना था कि काम को लेकर करीना ने कभी ब्रेक नहीं लिया। उन्हें ये बिल्कुल नहीं पसंद कि कोई बोले कि वो कमबैक कर रही हैं।
यह भी पढ़ें.. सनी लियोन के बाद एक और पोर्न स्टार की बॉलीवुड में हो रही धमाकेदार एंट्री
साथ ही सैफ से जब पूछा गया कि इस वर्ष आपकी, सारा और करीना तीनों की फिल्में आ रही हैं तो आप किसकी फिल्म को लेकर ज्यादा डरे हुए हैं तो उन्होंने कहा,'मैं तीनों को लेकर ही डरा हुआ हूं। बता दें कि सैफ की बेटी सारा फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सैफ ने कहा कि सारा के सामने पूरी जिंदगी पड़ी हुई है। उन्होंने कहा, 'सारा को लेकर ऐसा लग रहा है जैसे मेरा डेब्यू होने जा रहा है।'
यह भी पढ़ें.. इस मॉडल का फिगर देख पगलाए लोग, दे डाला यह आॅफर
साथ ही उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि सारा का सपना जल्द पूरा हो।' गौरतलब है कि करीना कपूर भी तैमूर के बर्थ के बाद आगामी फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ स्वरा भास्कर और सोनम कपूर भी हैं। सैफ ने कहा कि वे करीना की फिल्म को लेकर भी काफी नर्वस हैं।
Updated on:
12 Jan 2018 07:27 pm
Published on:
12 Jan 2018 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
