Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैपराजी वायरल भयानी ने मंगलवार यानी आज हॉस्पिटल के बाहर से फोटोज शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की। हालांकि, उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने का कारण अभी सामने नहीं आया है।
Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के पिता और दिग्गज राइटर जोड़ी सलीम-जावेद के सलीम खान आज यानी मंगलवार को मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि ये हॉस्पिटल उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के पास ही है।
अस्पताल में सलीम खान से मिलने आये निर्माता, निर्देशक और एक्टर अतुल अग्निहोत्री।
फोटोग्राफर वायरल भयानी ने मंगलवार, 17 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर शेयर की। उन्होंने लीलावती अस्पताल के बाहर से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती।"
वायरल भयानी ने मंगलवार, 17 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर शेयर की। उन्होंने लीलावती अस्पताल के बाहर से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती।"
अपने पिता सलीम खान से मिलने के बाद सलमान खान को लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया। वो काफी परेशान और चिंतित नजर आ रहे थे और भारी सुरक्षा घेरे में थे। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, और खान फैमिली की तरफ से भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल नवंबर 2025 में, सलीम खान और सलमा खान ने शादी की 61वीं सालगिरह मनाई, जो अर्पिता खान और आयुष शर्मा की 11वीं शादी की सालगिरह के दिन ही थी। सलीम खान ने 1964 में सलमा से शादी की और उनके चार बच्चे हैं: तीन बेटे, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान, और एक बेटी, अलवीरा। 1981 में, सलीम ने अभिनेत्री हेलेन से शादी की थी।
सलीम खान एक जाने-माने स्टोरी राइटर हैं. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी से इंडस्ट्री में पचनी जाती है। सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड की कहानी कहने की शैली को नया रूप दिया और हिंदी फिल्म के इतिहास की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी। उनकी फिल्में में 'जंजीर', 'शोले', 'दीवार', 'डॉन' और 'त्रिशूल' जैसे सुपरहिट फिल्मों के नाम शामिल हैं। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाने में इस जोड़ी ने बड़ी भूमिका निभाई।