बॉलीवुड

भड़क गए सलमान, कहा-ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करना चाहता..

'रेस 3' के लिए एक प्रमोशल इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में वे कुछ लोगों पर भड़क गए।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 4:07 PM IST
Salman khan
Salman khan

इन दिनों सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस वजह से वह टीवी के अलग—अलग शोज पर जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल मेंं उन्होंने 'रेस 3' के लिए एक प्रमोशल इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में वे कुछ लोगों पर भड़क गए।

पुरानी टीस आई बाहर:
इंटरव्यू के दौरान सलमान की एक पुरानी टीस बाहर आ गई। सलमान को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करना चाहते। हालांकि सबके सामने सलमान कभी इस तरह की बात नहीं करते लेकिन इस बार उनको ज्यादा ही गुस्सा आ गया।

डिस्ट्रीब्यूटर्स पर भड़के सलमान:
दरअसल यह बात सलमान ने उन डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए कही, जो उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के असफल होने के बाद सलमान से पैसा मांगने पहुंच गए थे। बता दें कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने फ्लॉप हो गई थी और इसकी वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इस पर डिस्ट्रीब्यूटर्स सलमान से पैसा मांगने पहुंच गए थे। सलमान ने फिल्म से हुए नुकसान की 50 फीसदी रकम डिस्ट्रीब्यूटर्स को लौटा दी थी।

बिजनेस करने का यह कौन सा तरीका:
सलमान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसा तो लौटा दिया था लेकिन उनकी इस हरकत से सलमान के मन में उनके लिए काफी गुस्सा भर गया था। इंटरव्यू के दौरानद सलमान ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा हिक 'ये बिजनेस करने का कौन सा तरीका है। 15 फिल्मों से आपने जबरदस्त कमाई की और जब एक फिल्म फ्लॉप हो गई तो पैसा वापस मांगने घर तक आ गए। अब जो लोग पैसा वापसी की बात करेंगे, मैं उनके साथ काम ही नहीं करूंगा।'

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’