बॉलीवुड

CJP के छात्र आदोंलन पर सलमान खान का बड़ा बयान, हाईजैक शब्द का किया इस्तेमाल, पुरानी तस्वीर की शेयर

Salman Khan On NEET paper leak: जहां पूरा देश और बॉलीवुड स्टार्स NEET पेपर लीक को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं, अब सलमान खान ने भी इस पूरे हगामें पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शिक्षा प्रणाली और राजनीति से दूर जैसी बातें कही हैं। आइये जानते हैं भाईजान ने और क्या कहा...
2 min read
Jul 23, 2026
Salman Khan supports CJP student protest and neet paper leak uses hijack word and shares old photo
सलमान खान (Photo Source- event in Mumbai)

Salman Khan supports CJP student protest: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने देश की राजधानी में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जहां पूरा बॉलीवुड इसका समर्थन कर रहा है वहीं इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। देश में लगातार NEET विवाद और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांगों का मुद्दा गरमा रहा है इसी के बीच सलमान खान ने खुलकर छात्रों का साथ दिया है। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया है।

सलमान खान ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांग रहे युवाओं की जमकर सराहना की और उन्हें "हिम्मतदार और बहादुर" भी करार दिया।

सलमान खान ने किया छात्र आंदोलन पर पोस्ट

सलमान खान ने अपनी पोस्ट के साथ अपने स्कूल के दिनों की एक धुंधली पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।

मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के लिए अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वह बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के लिए प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।

सरकार के समर्थन में भी बोले सलमान

सलमान खान ने आगे लिखा, "यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।

शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएँ और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए। सलमान खान ने अपनी बात समाप्त करते हुए एक दूरदर्शी विचार भी लिखा। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा को एक ऐसा 'फैशन ट्रेंड' बन जाना चाहिए कि विदेशों से भी छात्र पढ़ाई करने के लिए भारत आने को मजबूर हो जाएं।

मनोरंजन जगत का मिल रहा है भारी समर्थन

सलमान खान से पहले भी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे CJP के इस छात्र आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं। ओमी वैद्य, जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह, सोनाक्षी सिन्हा, रत्ना पाठक शाह, अभय देओल, और रितेश देशमुख जैसी प्रमुख हस्तियों ने सार्वजनिक रूप से इस मूवमेंट का समर्थन किया है और पूरे देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अपील की है

Updated on:
23 Jul 2026 07:00 am
Published on:
23 Jul 2026 06:47 am
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’