बॉलीवुड

सलमान खान या ऋतिक रोशन! आखिर किसकी गर्लफ्रेंड हैं सामंथा लॉकवुड

सामंथा लॉकवुड ने सलमान खान की 'न्यु गर्लफ्रेंड' कहे जाने के बारे अपनी बात सबके सामने रखी है। यहां तक की उन्होंने ऋतिक रोशन से मिलने की भी बात कही। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...

2 min read
Jan 10, 2022
सलमान खान या ऋतिक रोशन! आखिर किसकी गर्लफ्रेंड हैं सामंथा लॉकवुड

'शूट द हीरो' और 'हवाई फाइव-0' फेम एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड ने एक्टर सलमान खान की 'न्यु गर्लफ्रेंड' कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। जैसा कि हम जानते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं हुई है। और उनकी डेटिंग की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती है। उनका नाम भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। कुछ वक्त पहले ही उनका नाम हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड के साथ भी जुड़ा।

मगर जब सामंथा से इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ और ही बताया। उन्होंने अपने एक इंग्लिश वेबसाई बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यु के दौरान कहा की सलमान एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। पर पता नहीं लोग ऐसी बाते कैसे बना लेते हैं।

उन्होंने अपने इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर के अलावा अपने निजी जीवन के बारे में बहुत-सी बाते बताई। आपको बताते चले सलमान खान के 56वें बर्थडे पार्टी का वो हिस्सा रही थी। इस दौरान सलमान और सांमथा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुई, यहां तक की लोगों ने ये भी मान लिया कि सांमथा सलमान की नई गर्लफ्रेंड हैं।

सामंथा ने अपने इंटरव्यु में कहा, "मुझे लगता हैं लोग बहुत ही बाते करते हैं। वो उन चीजों के बारे में भी बातें करते हैं जो होती ही नहीं है। मैं सलमान खान से मिली हुं और वो एक बहुत ही अच्छे इंसान है, और में इस बारे में बस इतना ही कहना चाहती हुं। पता नहीं लोगों के दिमाग में ऐसी बाते कहा से आती हैं। मेरा मतलब है कि में उनसे (सलमान) मिली और ऋतिक से भी मिली, मगर किसी ने ऋतिक और मेरे बारे में कुछ नहीं कहा। तो मैं ये जानना चाहती हुं कि आखिर ये खबरे आती कहां से है, ये मेरे बिलकुल ही समझ के परे है।" उन्होंने अपने इंटरव्यु के दौरान ही बताया कि सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' उनकी फेवरेट बॉलिवुड फिल्म है।

यह भी पढ़े -उर्फी जावेद ने मिनी स्कर्ट में शेयर किया अपना एक और बोल्ड लुक, फैंस बोले- "फायर है बेबी तेरे एटीट्युड में"

जैसा कि हम जानते हैं सामंथा ने कुछ दिन पहले पनवेल फार्म हाउस में सलमान खान की बर्थडे पार्टी को अटेंड किया था, इस बारे में उन्होंने बताया कि वो यहा सलमान खान के अलावा किसी को नहीं जानती हैं। वो उनसे 2-3 बार मिल चुकी हैं। इसलिए वो बर्थडे पार्टी में गई क्योंकि वो वहां और लोगों से मिलती और उन्हें जानना चाहती थी। वहां वो काफी लोगों से मिली और उनसे जान पहचान बनाई। पार्टी में आए लोगों की सामंथा ने तारीफ भी करी, उन्होंने कहा वहां बहुत ही अच्छे लोग मिले और उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिला, पार्टी में जाकर मुझे अच्छा अनुभव भी मिला।

हालांकि अपने इंटरव्यु के दौरान उन्होंने ऋतिक का नाम क्यों लिया इस बारे में कोई जानकारी तो नहीं मिली, मगर पिछले महीने सामंथा लोकवुड जब मुंबई आई थीं, तब वो ऋतिक रोशन से मिली थीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋतिक के साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी। और इस इंटरव्यु से तो यह साफ जाहिर हो गया की सामंथा सलमान की गर्लफ्रेंड नहीं है।

यह भी पढ़े - ऋतिक रोशन ने सरेआम की थी ऐश्वर्या राय की बेइज्जती, एक्ट्रेस को लेकर कह दी थी ऐसी बात

Published on:
10 Jan 2022 01:20 pm
Also Read
View All