बॉलीवुड

‘लव-जिहाद को अंजाम दिया गया’ फरमान- मोनालिसा की शादी पर सनोज मिश्रा बोले- अब होगा तलाक

Sanoj Mishra On Monalisa and Farman Khan: सनोज मिश्रा का नया पोस्ट सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। उन्होंने मोनालिसा के नाबालिग होने और फरमान खान संग शादी पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कैसे जब उन पर मोनालिसा ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे तो वह आत्महत्या का सोचने लगे थे।

2 min read
Apr 10, 2026
संजय मिश्रा ने मोनालिसा और फरमान पर दिया बयान

Sanoj Mishra On Monalisa and Farman Khan: 'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी का मामला अब एक बेहद संगीन मोड़ ले चुका है। पिछले कई दिनों से मोनालिसा की उम्र को लेकर जो जंग छिड़ी थी, उस पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की रिपोर्ट ने मुहर लगा दी है। आयोग ने साफ कर दिया है कि शादी के वक्त मोनालिसा बालिग नहीं, बल्कि महज 16 साल, 2 महीने और 12 दिन की थीं नाबालिग लड़की थी। इस खुलासे के बाद जहां फरमान पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत शिकंजा कस गया है, वहीं फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर अपना सारा दर्द और गुस्सा जाहिर किया है।

ये भी पढ़ें

नाबालिग निकली मोनालिसा, बाल-विवाह कर बुरा फंसा पति फरमान खान, जल्द होगा गिरफ्तार?

मोनालिसा- फरमान पर सनोज मिश्रा का बयान (Sanoj Mishra On Monalisa and Farman Khan)

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया हुए कहा कि अंततः सत्य की जीत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा एक भोली-भाली लड़की है, जिसका पूरी तरह से ब्रेनवॉश किया गया था। सनोज ने कहा, "मुझ पर छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगवाए गए, मोनालिसा से उसके अपने मां-बाप को शराबी और अय्याश कहलवाया गया। यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा था ताकि मेरी आवाज को दबाया जा सके।" उन्होंने यह भी बताया कि इन विवादों और झूठे आरोपों के चलते एक वक्त उन्हें आत्महत्या करने तक के विचार आने लगे थे, लेकिन भगवान ने उन्हें इस लड़ाई को लड़ने की ताकत दी।

फर्जी आधार कार्ड और PFI का कनेक्शन (Sanoj Mishra Instagram)

सनोज मिश्रा ने आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने बताया कि मोनालिसा को 18 साल का दिखाने के लिए एक फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया था, जबकि महेश्वर के सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार उसका जन्म दिसंबर 2009 में हुआ था।

इतना ही नहीं, सनोज ने इस मामले में PFI और CPI-M जैसे संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "आयोग ने खुद इस बात पर चिंता जताई है कि केरल में इस शादी को जिस तरह से संरक्षण दिया गया और एक झूठा नैरेटिव फैलाया गया, वह किसी गहरी साजिश से कम नहीं है। प्यार का ढोंग रचकर लव जिहाद को अंजाम दिया गया।"

डीजीपी तलब अब आर-पार की लड़ाई

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश के डीजीपी को दिल्ली तलब किया है। सनोज मिश्रा ने कड़े शब्दों में कहा कि क्या 'लव जिहाद' और 'धर्मांतरण' जैसे विषयों पर फिल्म बनाना गुनाह है? उन्होंने साफ कर दिया है कि वे इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाकर ही दम लेंगे।

फिलहाल, एफआईआर दर्ज होने के बाद फरमान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी। इस खुलासे ने उन सभी लोगों को चुप करा दिया है जो अब तक इस शादी को केवल 'दो वयस्कों का प्यार' बता रहे थे।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा- फरमान की लव-जिहाद वाली शादी पर गिरी गाज! 1 महीने की सालगिरह भी नहीं होगी पूरी?

Published on:
10 Apr 2026 01:23 pm
Also Read
View All