बॉलीवुड

‘स्त्री’ की सफलता से उत्साहित श्रद्धा ने स्टेज पर लगाए जमकर ठुमके

श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
2 min read
Sep 12, 2018
Shraddha kapoor
Shraddha kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'स्त्री' की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें कि फिल्म 'स्त्री' 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने ओपनिंग डे पर ही अच्छा कलेक्शन किया। इसके बाद से लेकर अब तक यह फिल्म करीब 85 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यवसाय कर चुकी है। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब डराया और हंसाया भी।

'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में जुटीं

श्रद्धा अब अपनी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल और मीटर चालू के प्रमोशन में जुट गई हैं। हाल में वह एक ब्रांड प्रमोशन के लिए मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान श्रद्धा ने जमकर मस्ती की। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के गाने गाए, बल्कि अपने बेहतरीन डांस सबका दिल जीत लिया।

'स्त्री' के गाने प किया डांस

फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में श्रद्धा ने फिल्म 'स्त्री' के गाने 'मिलेगी मिलेगी' पर जबरदस्त ठुमके लगाए। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म 'एक विलेन' के गाने 'तेरी गलियां' भी स्टेज पर गाया। श्रद्धा का डांस देखकर वहां उपस्थित सभी लोग खुश हो गए।

21 सितंबर को रिलीज होगी 'बत्ती गुल मीटर चालू'

श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें श्रद्धा के अपोजिट शाहिद कपूर नजर आएंगे। इनके साथ दिव्येंदु शर्मा और यामी गौतम अहम किरदार में दिखेंगी। इस मूवी की कहनी उत्तराखंड के एक छोटे से गांव की कहानी है। हाल ही में इस फिल्म के कई गाने और ट्रेलर किया गया है। इन सभी को फैंस ने काफी अच्छा रिस्पांस भी दिया है। बता दें कि 'बत्ती गुल मीटर चालू' के निर्देशक श्री नारायण सिंह हैं। इससे पहले यह अक्षय कुुमार के साथ हिट फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' भी बना चुके हैं।

Published on:
12 Sept 2018 07:11 pm