बॉलीवुड

माफी के बाद भी नहीं रुका ‘टटेरी’ विवाद, सोना मोहपात्रा ने बादशाह को लगाई फटकार, बोलीं- ‘थोड़ी अक्ल लगाओ…’

Badshah Tateri Controversy: सिंगर सोना मोहपात्रा ने रैपर बादशाह के विवादित हरियाणवी सॉन्ग 'ततेरी' पर माफी मांगने के कुछ दिनों बाद अब उनकी आलोचना की। उन्होंने गाने पर महिला-विरोधी भावना को बढ़ावा देने का आरोप लगाए और अपना गुस्सा जाहिर किया।

2 min read
Mar 11, 2026
सोना मोहपात्रा का बादशाह पर तीखा हमला। (फोटो सोर्स: sonamohapatra and badboyshah)

Badshah Tateri Controversy: गायिका सोना मोहपात्रा ने रैपर-गायक बादशाह के विवादित हरियाणवी गाने 'टटेरी' पर जमकर निशाना साधा है। कथित तौर पर इस गीत पर अश्लील बोल, आपत्तिजनक भाषा, हाव-भाव और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों के फिल्मांकन के कारण काफी विरोध हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि पंचकुला के सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। वहां के लोगों ने गाने के कारण समाज पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई थी।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ का मजेदार AI ट्विस्ट! TMKOC के किरदार बने फिल्म के कैरेक्टर, जानिए कौन बना ‘बड़े साहब’?

सोना मोहपात्रा ने बादशाह की आलोचना की

बीते मंगलवार (10 मार्च) को सोना मोहपात्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह पैटर्न हमने पहले भी कई बार देखा है। एक आदमी सीना फुलाकर, मर्दानगी का प्रदर्शन करते हुए, महिलाओं को सामान की तरह पेश करता है और खुद को ऐसा नायक दिखाता है जिसे रोका नहीं जा सकता, जबकि महिलाएं सिर्फ उसके आसपास मंडराती रहती हैं। 'तू मुझ पर मरती है, मुझ पर जान फेंकती है' जैसे बेतुके दिखावे वाले गाने।"

सोना मोहपात्रा ने बादशाह को लगाई फटकार। (फोटो सोर्स: sonamohapatra)

उन्होंने आगे कहा कि यह रचनात्मकता नहीं बल्कि पॉप संस्कृति का सबसे थका हुआ और घिसा-पिटा तरीका है, जो हजारों बार दोहराया जा चुका है। उन्होंने बादशाह के माफीनामे वाले वीडियो जिसमें उन्होंने खुद को "हरियाणा का बेटा" कहा था और कहा था कि वह कभी भी अपने ही लोगों को ठेस नहीं पहुंचाना चाहेंगे, का जिक्र करते हुए कहा, "सिर्फ उदास चेहरा बनाकर खुद को 'हरियाणा का बेटा' कहना काफी नहीं है।"

'अक्ल विकसित करो या फिर आत्मा जानो'

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा पहले से ही देश के सबसे खराब लिंग अनुपात, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ऑनर किलिंग जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के प्रभाव के साथ जिम्मेदारी भी आती है और कलाकार सोच को आकार देते हैं। सोना ने लिखा, "आप या तो महिला-विरोधी सोच को चुनौती दे सकते हैं या उससे लाभ उठा सकते हैं। बादशाह और ऐसे लोग, इसे बेहतर करो। और तुम जैसे फैशन के दीवाने जो इस बकवास के लिए पैसे दे रहे हो… अपनी अक्ल विकसित करो या फिर आत्मा जानो?"

बादशाह ने माफी मांगी

बता दें कि 7 मार्च को बादशाह ने इस गाने पर हो रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें खुद पर गर्व है कि वे हरियाणवी हैं और अपने गाने के जरिए किसी बच्चे या महिला को गलत तरीके से पेश नहीं करना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा कि वे हिप-हॉप शैली से आते हैं, जहां गीतों का मकसद अक्सर विरोधी को नीचा दिखाना होता है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विवादित गाने को हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका को घर में नहीं मिली थी एंट्री… मैनेजर ने किया पूरे सच का खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर