
Swara Bhasker Reveals She Has A Crush On MP Dimple Yadav: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्सर देखा जाता है कि एक्टेस स्वरा अपनी हर बात को बेहद बेबाकी से जनता के सामने रखती हैं, कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने पति फहाद अहमद के सामने कुछ ऐसा कहा जिसने सबको हैरान कर दिया है। स्वरा ने सेक्शुआलिटी और अपनी पसंद को लेकर जो बयान दिया है, वह वायरल हो गया है।
स्वरा भास्कर ने इंडियन एक्सप्रेस को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने बेबाकी से कहा कि हम सभी लोग बाइसेक्शुअल हैं। उनकी यह राय सुनकर कई लोग चौंक गए। स्वरा ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, “अगर आप लोगों को उनके हाल पर छोड़ दें, तो वे स्वाभाविक रूप से बाइसेक्शुअल ही होंगे। हेट्रोसेक्शुएलिटी यानी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण सिर्फ एक सामाजिक और सांस्कृतिक धारणा है, जिसे सदियों से हमारे समाज पर थोपा गया है।”
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। जो चुप्पी साधे उनकी बातों को गौर से सुन रहे थे। शो में आगे स्वरा से सवाल पूछा गया कि उनका किसी पर क्रश है? इसका जवाब स्वरा ने बेहद चौंकाने वाला दिया। स्वरा ने कहा, “समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव उनका क्रश हैं।”
स्वरा ने आगे बताया कि वह हाल ही में व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिली भी थी। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि डिंपल यादव उन्हें पसंद हैं। स्वरा ने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि अब मैंने महाराष्ट्र में अपने पति का करियर खतरे में डाल दिया है और उनकी लाइनों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हालात ठीक नहीं दिख रहे हैं।” इसके बाद फहाद जोर से हंस पड़े।
स्वरा भास्कर के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। स्वरा के इस बयान के आने के बाद यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर लोग एक बार फिर स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने स्वरा के इस बयान को उनकी राजनीतिक इच्छाओं से जोड़ा, क्योंकि उनके पति फहाद समाजवादी पार्टी के नेता हैं।
एक यूजर ने लिखा, “ये अब समाजवादी पार्टी में टिकट पाने की कोशिश कर रही हैं। भगवान करे अखिलेश भैया इन्हें गोरखपुर से खड़ा करें।” दूसरे ने लिखा, “ये ‘हम' नहीं, सिर्फ ‘वो' हैं। वो बाइसेक्सुअल हैं या जो भी हैं।” वहीं कुछ लोगों ने स्वरा की हिम्मत की तारीफ की।