Bollywood Actress: इंडस्ट्री की वो सुपरस्टार जिसने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई। अपने पिता का सरनेम कभी यूज नहीं किया। वह अपने पिता से बेहद नफरत करती हैं। हम बात कर रहे हैं तब्बू की। आइये जानते हैं आखिर इस नफरत के पीछे की वजह क्या है...
Tabu On Father: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में शुमार तब्बू अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को उन्होंने हमेशा पर्दे के पीछे ही रखा है। हाल ही में तब्बू का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ अपने तनावपूर्ण रिश्तों और बचपन के उन संघर्षों के बारे में बात की थी, जिसकी वजह से वह आज एक मजबूत इंसान बन पाईं। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह अपने पिता से इतनी नफरत करती थीं कि उनका सरनेम तक इस्तेमाल नहीं किया।
तब्बू जब महज तीन साल की थीं, तब उनके पिता ने उनकी मां को तलाक दे दिया था। सिमी गरेवाल के साथ एक बातचीत में तब्बू ने बताया था कि उनके माता-पिता के तलाक के बाद उनकी परवरिश हैदराबाद में उनके नाना-नानी ने की थी। तब्बू ने कहा था, "मेरा बचपन बहुत अच्छा था। मेरी मां एक टीचर थीं और मैं अपनी नानी के साथ ज्यादा समय बिताती थी। वह पूजा-पाठ करती थीं और किताबें पढ़ती थीं, मैं उसी शांत और शर्मीले माहौल में पली-बढ़ी।"
तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने पिता का सरनेम 'हाशमी' इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा, "स्कूल में मेरा सरनेम फातिमा था। मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे अपने पिता की पहचान की जरूरत है।" बता दें कि तब्बू एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी बड़ी बहन फराह 80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस रही हैं और वह शबाना आजमी की भी करीबी रिश्तेदार हैं, लेकिन तब्बू ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है।
अपने पिता से दूरी पर बात करते हुए तब्बू ने साफ लफ्जों में कहा कि उन्हें अपने पिता की याद तक नहीं आती। तब्बू ने बताया, "मेरी बहन उनसे कभी-कभी मिली है, लेकिन मुझे उनसे मिलने का कभी मन नहीं हुआ। न तो मुझे उनके बारे में कुछ जानने की इच्छा हुई और न ही मैं उनका चेहरा देखना चाहती हूं। मैं जैसी हूं, खुश हूं और अपनी जिंदगी में पूरी तरह सेटल हूं।"
बता दें, तलाक के बाद तब्बू के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और उनकी दूसरी शादी से दो बेटियां हैं, लेकिन तब्बू ने हमेशा उनसे दूरी बनाए रखी। 'माचिस', 'चांदनी बार', 'हैदर' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों से नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाने वाली तब्बू आज करोड़ों लोगों के लिए एक मिसाल हैं कि कैसे बिना किसी सहारे के भी सफलता के शिखर पर पहुंचा जा सकता है।