बॉलीवुड

Thugs of Hindustan: मंगल से आमिर का एक और दंगल शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को रिलीज किया जा सकता है।
2 min read
• •
Sep 17, 2018
thugs of Hindustan
thugs of Hindustan

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को लेकर करीब डेढ़ साल से चर्चा है। इस फिल्म के लिए यशराज फिल्मस आने वाले मंगलवार से अपना अभियान शुरू कर रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के छह मुख्य किरदारों को लेकर छह मोशन पोस्टर बनाये गए हैं, जिन्हें हर दिन एक-एक कर जारी किया जाएगा। इन पोस्टर्स से किरदारों का इंट्रोडक्शन होगा। इस फिल्म में पहली बार दो दिग्गज कलाकार यानी अमिताभ बच्चन और आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं।

आज हो सकता है फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

इन दोनों के साथ कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख का भी अहम किरदार है। इनके अलावा रोनित रॉय, अब्दुल कादिर अमीन और सत्यदेव कांचराना भी हैं। जानकारी के मुताबिक आज यानी सोमवार को फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जा सकता है लेकिन उसमें किरदारों का खुलासा शायद न हो। वैसे अभी तक यशराज ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी है। साथ ही इस फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये भारत के ठगों के कबीले की कहानी होगी। वो समुद्री लुटेरों की तरह का कोई कारनामा करेंगे। कहानी ठगों के पीढ़ियों की है।

इस दिन हो सकता है ट्रेलर रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को रिलीज किया जा सकता है क्योंकि उस दिन यश चोपड़ा का जन्मदिन है। इस साल दिवाली के मौके पर 7 नवंबर को रिलीज हो रही 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

Published on:
17 Sept 2018 12:35 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है