
Varun Dhawan Father Was ICU: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है, लेकिन जब फिल्म के गाने आए तो वरुण धवन की ट्रोलिंग शुरू हो गई और वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे। किसी ने उनकी कॉमिक इमेज का मजाक उड़ाया, तो किसी ने उनकी पुरानी फिल्मों को लेकर उन्हें सेना के किरदार के लिए अनफिट बताया। लेकिन जब फिल्म पर्दे पर आई तो हर कोई देखता रह गया, जिन-जिन लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था वही उनकी तारीफ करने लगे। अब ऐसे में वरुण धवन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने जो बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।
वरुण धवन ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी बात बताई। वरुण ने बेहद इमोशनल होते हुए बताया कि 'बॉर्डर 2' की शूटिंग उनके लिए व्यक्तिगत रूप से काफी चुनौतीपूर्ण थी। वरुण ने बताया, "जब मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तब खबर आई कि मेरे पापा डेविड धवन को गंभीर चोट आई है और वह ICU में भर्ती हैं। मैं घबराकर शूटिंग छोड़कर उन्हें देखने भागा।"
वरुण ने आगे बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे, तो आईसीयू में होने के बावजूद डेविड धवन ने उन्हें डांटा। उन्होंने कहा, "तुम्हें इस तरह काम छोड़कर नहीं आना चाहिए था, इससे प्रोड्यूसर का भारी नुकसान होता है। वापस जाओ और अपना बेस्ट परफॉरमेंस दो।" वरुण कहते हैं कि जिस इंसान ने अपने पिता को उस हालत में देखा हो, उसके लिए सोशल मीडिया की ट्रोलिंग बहुत छोटी बात हो जाती है।
वरुण ने एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के तनाव के बीच 'भाईजान' यानी सलमान खान ने उन्हें फोन किया और हौसला बढ़ाया था। सलमान ने उनसे कहा था, "चिंता मत करो, तुम्हारा अच्छा वक्त आने वाला है।"
इतना ही नहीं, फिल्म रिलीज होने के बाद जब वरुण की हर तरफ तारीफ हो रही थी, तब रात के करीब 2 बजे सलमान खान का फिर से फोन आया। वरुण ने बताया, "सलमान भाई ने फोन पर कहा- 'बेटा, तुमने बहुत शानदार काम किया है।' उनकी यह बात सुनकर मेरा खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ गया।"