बॉलीवुड

रिलीज के 12 दिन बाद विक्की कौशल ने देखी ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह के लिए कही बड़ी बात

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2 ने लोगों को 2 पक्षों में बांट दिया है। केवल सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी इसे लेकर अलग-अलग बयानबाजी कर रहा है। ऐसे में विक्की कौशल ने भी धुरंधर 2 देख ली है और इसे लेकर अपना पक्ष रखा है। उनका बयान वायरल हो रहा है।

3 min read
Apr 01, 2026
विक्की कौशल और रणवीर सिंह

Vicky Kaushal On Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर नोटों की सुनामी ला चुकी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'की एक तरफ प्रशंसा हो रही है तो वहीं कई इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दो गुट बट चुके हैं। फिल्म को कई प्रोपगेंडा बता रहा है तो कोई इसली स्क्रिप्ट पर बात कर रहा है। अब ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। विक्की कौशल ने भी धुरंधर 2 देखकर बयान दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं उन्होंने रणवीर और डायरेक्टर के लिए क्या कहा...

ये भी पढ़ें

औकात से बहुत दूर… ‘धुरंधर’ को लेकर असली चौधरी असलम की पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- उनकी जिंदगी…

विक्की कौशल ने देखी धुरंधर 2 (Vicky Kaushal Big Statement on Dhurandhar 2)

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और बेहद भावुक नोट लिखा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं इस फिल्म को देखकर पूरी तरह हैरान हूं। आदित्य, मुझे आप पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। जिस कला, कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ आपने यह फिल्म बनाई है, वह किसी 'गोल्ड स्टैंडर्ड' से कम नहीं है। आप इस अपार सफलता के हर हिस्से के हकदार हैं। बहुत-बहुत बधाई हो भाई!"

रणवीर की एक्टिंग के दीवाने हुए विक्की कौशल (Vicky Kaushal Praised Ranveer Singh For Dhurandhar 2)

विक्की ने न सिर्फ निर्देशक, बल्कि फिल्म की स्टार कास्ट की भी दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह के अभिनय को "बेजोड़" बताया और कहा कि जिस अंदाज में उन्होंने अपने किरदार को जिया है, वह काबिले-तारीफ है। इसके साथ ही उन्होंने आर. माधवन और राकेश बेदी के शानदार काम को भी सराहा।

पुराना है आदित्य और विक्की का साथ (Vicky Kaushal Already Work With Aditya Dhar)

विक्की कौशल और आदित्य धर का रिश्ता काफी गहरा है। साल 2019 में आई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने विक्की को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। इसी फिल्म के लिए विक्की को अपना पहला 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। तब से ही दोनों के बीच एक मजबूत बॉन्डिंग रही है। यही वजह है कि जब आदित्य ने 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज दी, तो विक्की खुद को बधाई देने से रोक नहीं पाए।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का राज (Dhurandhar 2 Box Office)

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के बाद से ही कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। साल 2025 में आई इसके पहले पार्ट ने जो माहौल बनाया था, सीक्वल ने उसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। विक्की से पहले एसएस राजामौली, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसी बड़ी हस्तियां भी इस फिल्म की वाहवाही कर चुकी हैं। जिस तरह से फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का प्यार मिल रहा है, उससे साफ है कि आदित्य धर ने भारतीय जासूसी फिल्मों (Spy Thriller) के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ के एक किरदार ने उड़ाई पाक नेता की नींद! दाऊद को ‘जहर’ देने वाले सीन पर भड़के नबील गबोल

Updated on:
01 Apr 2026 09:53 am
Published on:
01 Apr 2026 09:33 am
Also Read
View All

अगली खबर