बॉलीवुड

Video: सलमान की नई एक्ट्रेस का 15 महीने पुराना वीडियो हो रहा वायरल

इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। यह वीडियो वरीना हुसैन का है और इस वीडियो में वरीना शोख अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं।

2 min read
Feb 08, 2018
Warina Hussain
Warina Hussain

मुंबई। सलमान खान की शादी को लेकर लम्बे अरसे से बॉलीवुड और फैंस में उत्सुकता बरकरार है। अब तो ये नेशनल जोक जैसा बन गया है कि जिस सेलेब्रिटी की शादी ना हो रही हो उसे सलमान जैसा कहकर उपहास किया जाता है। इस बात का इल्म सलमान को भी है। शायद इसीलिए सलमान ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट डाला जिसमें लिखा था मुझे लड़की मिल गई।

इसके बाद शुरू हो गई कयास लगाने की होड़। फैंस ने ट्विटर पर जमकर कमेंट किए। इसके बाद सलमान ने खुद बताया कि वह लड़की उनकी जीवनसाथी नहीं बल्कि उनके नए प्रोजेक्ट की एक्ट्रेस होंगी। जी हां, सलमान खान की आने वाली मूवी 'लवरात्रि' के लिए जिस एक्ट्रेस का चयन किया गया है वह है वरीना हुसैन। वरीना का नाम सामने आते ही लोग उनके बारे में जानकारी जुटाने लगे।

वरीना हुसैन कहां से हैं? उनका बैकग्राउण्ड क्या है? उनके माता—पिता कहां के हैं? खुद वरीना का जन्म और पालन—पोषण कहां हुआ? लोगों ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी खंगाल डाला। यहां एक आश्चर्य की बात ये दिखी कि वरीना हुसैन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मात्र 6 तस्वीरें नजर आईं। इसके बाद एक और तस्वीर 8 फरवरी को दिखी जो सलमान खान के रिश्ते में जीजा के साथ थी। उनके जीजा का नाम आयुष शर्मा है। आयुष शर्मा सलमान की मुंहबोली बहन अर्पिता के पति हैं। आयुष और वरीना की जोड़ी सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म 'लवरात्रि' में नजर आएगी।

इसी बीच एक वीडियो जो 15 महीने पहले अपलोड हुआ था अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो वरीना हुसैन का है और इस वीडियो में वरीना शोख अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं।

यहां देखें वीडियो

Here. We. Go. So excited for this! #Loveratri 😄 🎊 @aaysharma

A post shared by WARINA HUSSAIN (@warinahussain) on

Published on:
08 Feb 2018 05:45 pm