4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका ने रिलेशन​शिप को लेकर कही ये बात,लोगों के साथ हैंगआउट करती हूं,उन्हें करीब आने का मौका देती हूं…

प्रियंका ने कहा कि वो एक साल पहले सीरीयस रिलेशनशिप में थी। हालांकि, अब वह सिंगल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 7 Feb 2018, 2:53 PM IST

priyanka chopra

priyanka chopra

बॉलीवुड की आॅनस्क्रीन मैरी कॉम कही जाने वाली मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका आज अपने करियर के जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना हर किसी के लिए आसान नही है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने टैलेंट का लोहा मनवाने वाली प्रियंका ने हाल ही में फिल्मफेयर के नए एडिशन के लिए फोटोशूट कराया है। इसके साथ ही फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
प्रियंका ने कहा कि वो एक साल पहले सीरीयस रिलेशनशिप में थी। हालांकि, अब वह सिंगल हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, 'मैं कई लोगों से मिली हूं और कई लोगों के साथ हैंगआउट करती हूं। मैं लोगों को मौका देती हूं कि वो मुझे इंप्रेस करें।
वहीं प्रियंका ने ये भी कहा कि उनके आसपास कोई अच्छे लड़के नहीं हैं। लेकिन मैं फिलहाल किसी को डेट करने के मूड में नहीं हूं और दोबारा से लक नहीं आजमाना चाहती।

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो बता दें कि फिलहाल वो अभी परदेस में हैं और वहां अपने काम ? में बिजी हैं। अभी प्रियंका ने अपने किसी बॉलीवुड के नए प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा नही किया। आपको याद होगा कि 2016 में भी अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि, जब मेरे हाथ में रिंग होगी तब मैं लोगों को खुद ही अपनी शादी के बारे में बता दूंगी, लेकिन तब तक कोई मुझपर हक नहीं जता सकता। मैं अपनी जिंदगी की खुद मालिक हूं।
2017 में डेटिंग के सवाल पर पिगी चॉप्स ने कहा, मेरे प्लान में फिलहाल शादी नहीं है। इसके लिए आपको सही इंसान की तलाश होती है। अगर मुझे सही इंसान मिला तो मैं शादी करूंगी। अब ये देखना है कि प्रियंका कब अपनी शादी पर मुहर लगाती हैं।