18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG: शादी की खबर से टूट गया था दीपिका के पिता का दिल, बॉथरुम में कर दिया था लॉक,जानिए फिर क्या हुआ…

दीपिका पादुकोण ने एक बातचीत के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है लेकिन ये खुलासा थोड़ा निजी है

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Feb 07, 2018

deepika padukone father prakash padukonee

deepika padukone father prakash padukonee

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में एक हैं। इन दिनों उनकी फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। ये फिल्म दीपिका पादुकोण के फिल्मी करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। फिल्म का अभी भी ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि 9 फरवरी तक अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रीलीज होने से पहले ही फिल्म काफी अच्छी कमाई भी कर लेगी। फिल्म की इस सफलता का जश्न फिल्म की पूरी टीम मना रही है। अब आए दिन फिल्म के शूटिंग के दौरान की तमाम खबरें भी मीडिया में आ रही है। इसी बीच फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक खुलासा किया है लेकिन ये खुलासा थोड़ा निजी है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ एक बातचीत में शरीक हुई थी। इस दौरान दीपिका ने अपना एक नीजि किस्सा शेयर किया है। ये किस्सा उनसे नहीं बल्कि उनके पिता और मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का है। दीपिका ने बताया कि - "उनके पिता माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं। जब माधुरी दीक्षित की शादी की घोषणा हुई तो पापा टूट गए थे और उन्होंने खुद को बॉथरुम में लॉक कर दिया था। फिर उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला था” बता दें कि जैसे ही दीपिका ने ये बात बताई वहां मौजूद माधुरी सरप्राइज हो गईं।

गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब माधुरी से जुड़ी इस तरह के किस्सें सुनने को मिले है। बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता है जिन्होंने खुले तौर पर धकधक गर्ल के लिए अपने दिल के धड़कने की बात कही थी। बता दें कि फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' के दौरान अभिनेता रणबीर कपूर ने भी माधुरी दीक्षित को अपना क्रश बताया था। उन्होंने फिल्म में माधुरी में एक गाने 'घाघरा' में उनके साथ डांस किया था। इस डांस के बाद उन्होंने कहा था कि- "उनका माधुरी के साथ काम करने का सपना पूरा हो गया है।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग