22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरीना के साथ सलमान ने बनाई जीजा की फिल्मी जोड़ी, देखे PHOTOS…

हाल ही में सलमान खान ने अपने एक ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया में खलबली मचा दी थी। दरअसल सलमान ने अपने ट्वीट में ये बात बोली थी की- 'मुझे लड़की मिल गई'। अ

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Feb 08, 2018

salman khan ayush sharma warina test photo shoot loveratri

हाल ही में सलमान खान ने अपने एक ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया में खलबली मचा दी थी। दरअसल सलमान ने अपने ट्वीट में ये बात बोली थी की- 'मुझे लड़की मिल गई'। अटकले लगने लगी की क्या सलमान खान को फाइनली शादी के लिए कोई लड़की पंसद आ गई है। लेकिन जल्द ही सलमान ने ये साफ कर दिया कि ये लड़की सलमान ने खुद के लिए नहीं बल्कि अपने बहनोई की फिल्म की एक्ट्रेस के तौर पर तलाशी है।

salman khan ayush sharma warina test photo shoot loveratri

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि'के लिए हीरोइन वरीना हुसैन को फाइनल कर लिया गया है। हाल ही में दोनों का एक टेस्ट फोटो शूट कराया गया है ।

salman khan ayush sharma warina test photo shoot loveratri

फोटोशूट की तस्वीरें आयुष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में दोनों ने व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहनी है। अब तो फैन्स का भी इंतजार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है कि कब ये जोड़ी फिल्मी पर्दे पर दिखाई देगी।बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरु हो जाएगी। और सब प्लान के अनुसार ही चलता है तो फिल्म को इसी साल रिलीज भी कर दिया जाऐगा।