4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! पहली बार सलमान को लेकर पर्सनल बातें शेयर कर बैठी यूलिया, कहा- हमें छुपाकर रखना चाहिए पर…

आमतौर पर सलमान खान से अपने रिलेशनशिप पर बात न करने वाली यूलिया वंतूर ने इस बार खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते का सच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 7 Feb 2018, 11:57 AM IST

salman khan and lulia vantur

salman khan and lulia vantur

बॅालीवुड इडंस्ट्री में आजकल जहां यंग जोड़ियां सुर्खियां बटोरती दिखाई दे रही हैं वहीं 52 साल के ये प्यार के पंछी भी लगातार अपनी प्यारे रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जी हम बात कर रहे हैं दबंग सलमान खान और यूलिया वंतूर। भले ही ये दोनों अपने रिश्ते की सच्चाई छुपाते रहे पर आज सारा भारत इनके रिश्ते का सच जान चुके हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि हाल में यूलिया ने भी मीडिया के सामने सलमान और अपने रिलेशन को लेकर एक बड़ी बात कह दी।

आमतौर पर सलमान खान से अपने रिलेशनशिप पर बात न करने वाली यूलिया वंतूर ने इस बार खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते का सच दुनिया के सामने जाहिर किया। यूलिया ने कहा, "मैं सलमान के बारे में इसलिए कभी बात नहीं करती क्योंकि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना चाहती हूं। मुझे लगता है कि यही एक बात है जिसे हमें छुपाकर रखना चाहिए।"

सलमान की तरह बॅाडी बनाने के चक्कर में ये क्या कर बैठे बॅाबी!! अब हो रहा है पछतावा!

"हमारे काम की वजह से पहले ही हमें बहुत एक्सपोजर मिलता है और हमारी निजी जिंदगी सिर्फ हमारे करीबियों के लिए ही होनी चाहिए। यही कारण हैं कि मैं कभी सलमान और निजता के बारे में बात नहीं करती। कुछ रिश्ते इतने कीमती होते हैं कि आप उन्हें बचाकर रखना चाहते हैं।"

FINALLY! शादी को लेकर ट्रोल हो रहे सलमान, ये है सच्चाई ! ट्विटर पर इस बात की सुनाई खुशखबरी...

इसके अलावा यूलिया वंतूर ने कहा कि,” मैं सलमान की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं। मुझे नहीं पता कि अब मेरी जिंदगी किस दिशा में जाएगी। लेकिन जैसा हम सोचते हैं वैसा हमेशा हो, जरूरी नहीं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि लाइफ मुझे भारत लेकर आएगी लेकिन मैंने सिर्फ अपने दिल की सुनी और भारत आ गईं।"